Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and InsuranceBajaj Allianz Life Insurance ने अहमदाबाद विमान त्रासदी से प्रभावित पॉलिसी धारकों के लिए जल्द दावा निपटाने की सुविधा शुरू की

Bajaj Allianz Life Insurance ने अहमदाबाद विमान त्रासदी से प्रभावित पॉलिसी धारकों के लिए जल्द दावा निपटाने की सुविधा शुरू की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/अहमदाबाद भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक Bajaj Allianz Life Insurance ने 12 जून 2025 को अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में हुई दुखद विमान दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजऱ, कंपनी ने प्रभावित पॉलिसीधारकों के परिवारों की सहायता के लिए विशेष कदम उठाए हैं।
Bajaj Allianz Life Insurance ने इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के लिए विशेष दावा निपटान डेस्क स्थापित की है, जिससे मृत्यु एवं विकलांगता से जुड़े दावों को तुरंत और प्राथमिकता के साथ निपटाया जा सके।
दावे की प्रक्रिया को सरल और शीघ्र बनाने के लिए :
केवल न्यूनतम दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी।
यदि मृत्यु प्रमाण पत्र तुरंत उपलब्ध नहीं है, तो नगर निकाय या अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर भी दावा प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
इसके साथ नामांकित व्यक्ति का केवाईसी व बैंक विवरण (मैंडेट) प्रस्तुत करना होगा।
दावे की सूचना देने और विवरण जमा करने के लिए सुविधाजनक माध्यम :
टोल फ्री नंबर: 1800-209-7272
देशभर में फैली 596 शाखाओं में से किसी भी नजदीकी शाखा में जाएँ
ईमेल: claims@bajajallianz. co.in
Bajaj Allianz Life Insurance इस कठिन समय में अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और त्रासदी से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment