नई दिल्ली : भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी, एथर एनर्जी लिमिटेड ने रिज़्टा फैमिली स्कूटर लाइन-अप का विस्तार करते हुए 3.7 किलो वॉट घंटा बैटरी पैक के साथ नया रिज़्टा एस पेश किया है। नए रिज़्टा एस की आईडीसी रेंज 159 किमी है, इसलिए यह दैनिक आवागमन के लिए उत्तम है। यह आकर्षक मूल्य में ज्यादा रेंज, आराम, गुणवत्ता और विश्वसनीयता प्रदान करता है, जिसके लिए रिज़्टा मशहूर है। इसका मूल्य 137,047 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। रिज़्टा एस 3.7 किलो वॉट घंटा पूरे भारत में टेस्ट राइड और रिटेल के लिए उपलब्ध है।
एथर एनर्जी लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर, रवनीत एस. फोकेला ने कहा, रिज़्टा पूरे देश में परिवारों को बहुत पसंद आया है। 1 लाख से अधिक रिज़्टा स्कूटर बिकना इसकी मजबूत मांग का प्रमाण है। ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए हम रिज़्टा एस की ज्यादा विशाल रेंज पेश करने के लिए उत्साहित हैं। यह नया वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 159 किमी की रेंज प्रदान करता है। इसलिए राइडर्स आत्मविश्वास के साथ पूरे दिन के काम निपटा सकते हैं। यह दैनिक उपयोग के लिए बहुत उत्तम है।
रिज़्टा का लॉन्च 2024 में एथर के पहले पारिवारिक स्कूटर के रूप में किया गया था। यह दैनिक उपयोगिता, स्टोरेज और सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया था। आज एथर की कुल सेल में रिज़्टा का योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है। लॉन्च के एक साल के भीतर ही इसकी 1 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। नए 3.7किलो वॉट घंटा वैरिएंट ने रिज़्टा के पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत कर दिया है। यह लॉन्च होने के बाद परिवारों को किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की ज्यादा बड़ी रेंज मिल रही है। इसके लॉन्च के बाद रिज़्टा लाइनअप में चार वैरिएंट उपलब्ध हैं, जो ईवी सेगमेंट में सबसे सुविधाजनक, स्मार्ट और सुरक्षित स्कूटरों में शामिल हैं।
नए वैरिएंट की बैटरी ज्यादा लंबी चलती है। इसके बावजूद, इसमें वो सभी फीचर्स मौजूद हैं, जो रिज़्टा की पहचान हैं। इसके विशाल 34-लीटर के अंडरसीट स्टोरेज में दैनिक उपयोगिता का सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें 22 लीटर की फ्रंक एक्सेसरी भी है। रिज़्टा में स्कूटर सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट है, जो पर्याप्त जगह प्रदान करती है। साथ ही विशाल फ़्लोरबोर्ड डिज़ाइन भी है, इसलिए राइडर और पिलियन दोनों को ही बहुत आरामदायक राइड प्राप्त होती है। नए 3.7 किलो वॉट घंटा वैरिएंट में एथर के प्रसिद्ध इंजीनियरिंग मानकों का पालन किया गया है, जिसके अंतर्गत हर इलेक्ट्रिक स्कूटर कड़े परीक्षण के साथ बनाया जाता है, ताकि यह हर भारतीय परिवार की अपेक्षाओं को पूरा कर सके।
एथर के अन्य स्कूटरों की तरह ही 3.7 किलो वॉट घंटा बैटरी पैक वाले रिज़्टा एस के साथ एथर का व्यापक वारंटी प्रोग्राम, ‘एथर एट70’ प्राप्त होता है। इसके अंतर्गत 8 साल या 80,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की विस्तृत वॉरंटी मिलती है, जो पूरी ओनरशिप के दौरान कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ की गारंटी देती है। रिज़्टा एस देश में एथर के एक्सपीरियंस सेंटर्स पर उपलब्ध है, जहाँ ग्राहक इसकी टेस्ट राइड लेकर इसे ख़रीद सकते हैं और आफ्टर-सेल्स सर्विस प्राप्त कर सकते हैं।
