बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर भारत की आई हॉस्पिटल चेन ASG Eye Hospital की दूसरी शाखा जयपुर के श्याम नगर मेट्रो स्टेशन के पास में शनिवार को शुरू की गई। इसका उद्घाटन सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा ने फीता काट कर किया।
अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दीप प्रज्जवलन के अवसर पर ASG ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास जैन एवं डॉ. मयंक शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी, राजपूत महासभा के अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई, सर्व ब्राह्माण महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस सुपर स्पेशियलिटी Eye Hospital में आंखों से सम्बंधित सभी तरह की जटिल तथा असाध्य बीमारियों का निदान और उपचार एक ही छत के नीचे नेत्र चिकित्सकों की ओर से किया जाएगा। एएसजी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास जैन एवं डॉ. मयंक शर्मा के अनुसार हॉस्पिटल की नई शाखा में मल्टीफोकल व टोरिक लेंस की ओर से मोतियाबिंद की शल्यक्रिया, कॉन्टूरा लेसिक, पर्दा (रेटिना), कॉर्निया, ऑक्युलोप्लास्टी, स्क्विंट (तिरछी आंख), पीडियाट्रिक ऑप्थोल्मोलॉजी, न्यूरो ऑप्थोल्मोलॉजी आदि के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां ग्लूकोमा, भैंगापन, डायबिटिक रेटीनोपैथी, टांका रहित विट्रेक्टमी पद्धति की ओर से रेटिनल डिटैचमेंट का उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की चिकित्सा टीम में डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. ज्योति गर्ग, डॉ. मुकेश पाटिल, डॉ. दिव्या सिंह पाटिल, डॉ. ध्रुव कामरा, डॉ. अनुभव उपाध्याय, डॉ. गिरधारी लाल गुप्ता, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. प्रमोद कुमार सुमन, डॉ. मेघना सोलंकी, डॉ. दर्शना डागा एवं डॉ. अनीता यादव शामिल हैं।
आंखों की इमरजेंसी सेवाएं भी होगी 24 घंटे प्रदान : विशेष बात यह है कि यह अस्पताल सप्ताह के सभी दिन कार्यरत रहेगी एवं आंखों की इमरजेंसी सेवाएं भी 24 घंटे प्रदान की जाएगी। यह हॉस्पिटल गरीब और जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचने के लिए नि:शुल्क आई केम्प एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी चिकित्सा में वरीयता प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि ASG Eye Hospital एम्स नई दिल्ली के पूर्व सीनियर सर्जन अनुभवी डॉक्टरों की ओर से संचालित सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल की श्रृंखला है, जिसके अंतर्गत 1 करोड़ से अधिक रोगियों को नेत्र रोगों से संबंधित चिकित्सा सेवाएं दी जा चुकी हैं। इसकी स्थापना वर्ष, 2005 में एम्स के डॉ. अरुण सिंघवी एवं डॉ. शिल्पी गांग द्वारा की गई थी। एएसजी ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और ज्ञान की असमानता से परे होकर विश्व की श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सा सुविधा तथा उपचार पहुंचाया जा सके और इसके लिए वरिष्ठ तथा अनुभवी चिकित्स्कों की एक संस्था का निर्माण करना, जिसका ज्ञान तथा अनुभव विश्व में श्रेष्ठ हो। एएसजी को इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड, वैलनेस हैल्थ अवॉर्ड, राजीव गांधी गोल्ड मेडल अवॉर्ड और यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।

