Tuesday, July 14, 2026 |
Home EducationWorld Entrepreneurs’ Day पर ‘उद्यमी सम्मान’ समारोह हुआ आयोजित

World Entrepreneurs’ Day पर ‘उद्यमी सम्मान’ समारोह हुआ आयोजित

स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलम्बन अभियान तथा ्रARCH College of Design & Business, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। World Entrepreneurs’ Day (21 अगस्त) के अवसर पर, स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलम्बन अभियान तथा ्रARCH College of Design & Business, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘उद्यमी सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन उद्यमिता, स्वावलम्बन और स्वदेशी की भावना को समर्पित था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर अर्चना सुराना, संस्थापक एवं निदेशक, ्रARCH College of Design & Business, सतीश कुमार, राष्ट्रीय सह-समन्वयक, स्वदेशी जागरण मंच, तथा स्वदेशी जागरण मंच, राजस्थान से सुरेन्द्र कुमार नामा, लोकेन्द्र सिंह नरूका, दिनेश शर्मा और शुभ विचार के संस्थापक जितेन्द्र शर्मा आदि मंच पर पधारे।
अर्चना सुराना ने अपने संबोधन में कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में नवाचार, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नींव है। उन्होंने कहा कि World Entrepreneurs’ Day इस बात की याद दिलाता है कि हमें नई पीढ़ी को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करना होगा। उन्होंने साझा किया कि पिछले 25 वर्षों में ्रARCH College ने 7500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें उद्योग और समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया है।
मुख्य वक्ता सतीश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता ही राष्ट्र्र निर्माण की सुदृढ़ आधारशिला हैं। भारत को आगे बढ़ाने का सही मार्ग रोजगार-केंद्रित विकास और भारतीय आर्थिक मॉडल ही है।”
उन्होंने आगे कहा कि सफल उद्यमी बनने के लिए युवाओं को कम उम्र से ही आत्मनिर्भर बनने और अपनी आय के स्रोत बनाने की शुरुआत करनी चाहिए। विश्व और राजस्थान के अनेक सफल उद्यमी इसी सोच और संकल्प का परिणाम हैं।
अपने संबोधन के समापन पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ भी दिलवाई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘उद्यमी सम्मान’ समारोह, जिसमें 13 arch alumni and students उद्यमियों को उनके अनुकरणीय कार्य, नवाचार और समाजहित में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों और विजेताओं का आभार व्यक्तकिया गया। इस आयोजन ने World Entrepreneurs’ Day को सार्थक बनाते हुए संदेश दिया कि उद्यमिता ही भविष्य के भारत की सबसे बड़ी ताकत है।



You may also like

Leave a Comment