Monday, July 13, 2026 |
Home Health and Lifestyleअपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने शुरू किया रेयरकेयर क्लीनिक

अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने शुरू किया रेयरकेयर क्लीनिक

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
दुर्लभ (रेयर) कैंसर के साथ जुड़ी अनिश्चितता और भय से जूझ रहे रोगियों के लिए सही निदान और इलाज की पहुंच बड़ी चुनौती जैसी लग सकती है। अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई की रेयरकेयर क्लीनिक अब उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आएगी। यह विशेष क्लीनिक, दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण कैंसर से जूझ रहे लोगों को हर तरहके व सहानुभूतिपूर्ण तरीके से इलाज प्रदान करने के लिए समर्पित है।
दुर्लभ कैंसर आम तौर पर असामान्य है और यह 100,000 में 6 लोगों को होता है लेकिन कुल मिलाकर 20 प्रतिशत कैंसर इस प्रकार (टाइप) के होते हैं। ये कैंसर लगभग 200 प्रकार के होते हैं और ऐसे रोगी अक्सर अलग-थलग महसूस करते हैं क्योंकि नैदानिक प्रक्रियाओं और उपचार प्रोटोकॉल संबंधी डाटा की कमी है। दुर्लभ कैंसर में हड्डी और सॉफ्ट टिशू सार्कोमा (डेस्मॉइड ट्यूमर), त्वचा कैंसर, गर्भावस्था से जुड़े कैंसर, लैंगिक अल्पसंख्यक आबादी में कैंसर (एलजीबीटीक्यू+ कैंसर), न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (एनईटी), वंशानुगत और पारिवारिक कैंसर और किशोरों या युवाओं को होने वाले कैंसर शामिल हैं। ऑन्कोलॉजी में चुनौतीपूर्ण स्थितियों में कोमॉर्बिडिटी के साथ वृद्धावस्थामें होने वाले कैंसर, इम्यूनो कॉम्प्रोमाइज्ड सिचुएशन, कोमॉर्बिडिटी वाले रोगी और पॉली पिल थेरेपी, या सामान्य कैंसर जैसे स्तन, स्त्री रोग, फेफड़े, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और सिर तथा गर्दन के कैंसर के असामान्य प्रेजेंटेशन या रेयर हिस्टोलॉजी शामिल हैं।
दुर्लभ कैंसर के उपचार के लिए व्यापक और मल्टी-डिसिप्लिनरी दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जिसे अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई में रेयरकेयर क्लीनिक अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। रोगियों और उनके परिवारों को विशेषज्ञ से इलाज के साथ-साथ सहानुभूतिपूर्ण समर्थन मिलेगा, जिससे उन्हें नई आशा और आत्मविश्वास के साथ अपने स्वास्थ्य की यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
डॉ. ज्योति बाजपेयी, लीड – मेडिकल एंड प्रेसिजन ऑन्कोलॉजी, अपोलो कैंसर सेंटर नवी मुंबई ने कहा कि दुर्लभ कैंसर के लिए शीघ्र निदान महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अक्सर ऐसे लक्षणों के साथ उपस्थित होते हैं जिन्हें आसानी से अन्य स्थितियों के लिए गलत समझा जा सकता है। सोसाइटी ऑफ इम्यूनोथेरेपी इन कैंसर (एसआईटीसी), यूरोपियन सोसाइटी ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी (ईएसएमओ) में इम्यूनो-ऑन्कोलॉजी संकाय और सार्कोमा के लिए तत्काल पूर्व संकाय के साथ-साथ महिलाओं के लिए ऑन्कोलॉजी के लिए कोर कमेटी सदस्य जैसे वैश्विक कैंसर संघों के सक्रिय सदस्यता के एक्सपोजऱ ने मुझे दुर्लभ प्रकार के कैंसर का सटीक निदान और उपचार करने की विशेषज्ञता प्रदान की है, इससे रोगियों के लिए अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए तुरंत सही उपचार शुरू करने में मदद मिलती है। चिकित्सकों की हमारी टीम व्यक्तिगत उपचार योजना विकसित करने के लिए प्रत्येक रोगी के साथ मिलकर काम करती है जो उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं और उपचार लक्ष्यों को ध्यान में रखती है।
दुर्लभ कैंसर के मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है और समर्पित रेयरकेयर क्लीनिक इन बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों की जटिल जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेषज्ञों, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण की एक बहु-विषयक टीम को एक साथ लाता है। क्लीनिक एक्सपर्ट डायग्नोसिस, एडवांस्ड इमेजिंग और मॉलेक्यूलर डायग्नोस्टिक के उपयोग सहित विभिन्न किस्म की सेवाएं प्रदान करता है।

 



You may also like

Leave a Comment