नई दिल्ली। AI, Cybersecurity और Internet Infrastructure की मजबूती जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए 600 से ज्यादा Internet Experts, Policymakers और Technology Leaders Mumbai में आयोजित APNIC 62 Conference में जुटेंगे। यह Conference 4 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक चलेगा।
AI और Cybersecurity पर फोकस
APNIC 62 में Technical Experts, Network Operators, Policymakers और Internet Community Leaders AI-powered Services, Network Automation, Routing Security, Cybersecurity और Internet Governance से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। Conference का मुख्य उद्देश्य Asia Pacific क्षेत्र में सुरक्षित और Resilient Internet Infrastructure को मजबूत करना है।
भारत की Digital Infrastructure पर जोर
Ministry of Electronics and Information Technology के Joint Secretary Sushil Pal ने कहा कि भारत का Digital Ecosystem लगातार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में Secure, Resilient और Future-ready Internet Infrastructure सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि APNIC 62 भारत को Asia Pacific की Technical Community के साथ Knowledge Exchange और Collaboration बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच देता है।
IPv6 और Routing Security पर MoU
Conference के दौरान NIXI और APNIC के बीच Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर भी होंगे। इसके तहत IPv6 और Routing Security जैसी महत्वपूर्ण Internet Infrastructure Technologies की Deployment को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे भारत के Internet Infrastructure की Security, Resilience और Long-term Development को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
Conference में Technical Workshops, Sessions, Policy Meetings और Community Events आयोजित किए जाएंगे। APNIC 62 का आयोजन Asia Pacific Network Information Centre कर रहा है। इसे National Internet Exchange of India और Internet Service Providers Association of India Host कर रहे हैं। Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) और Maharashtra सरकार इसका समर्थन कर रही हैं।
Asia Pacific में APNIC की भूमिका
APNIC Asia Pacific क्षेत्र की 56 Economies में Internet Addresses और Network Identifiers जैसे Critical Internet Resources के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। APNIC Director General Jia Rong Low ने कहा कि AI सहित बड़े Technical और Societal बदलाव Networks पर अभूतपूर्व दबाव डाल रहे हैं।

