Adani Group की flagship company Ambuja Cements ने FY26 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) के शानदार नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का net profit जुलाई-सितंबर तिमाही में 364% बढ़कर ₹2,302.3 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹496.5 करोड़ था।
Strong Growth in PAT and Revenue
Ambuja Cements का standalone PAT भी लगभग तीन गुना बढ़कर ₹1,387.55 करोड़ हुआ है, जबकि पिछली साल की समान तिमाही में यह ₹500.66 करोड़ था।
कंपनी की total income ₹9,174 करोड़ रही — जो अब तक की किसी भी तिमाही में सबसे अधिक है। इसमें साल-दर-साल (YoY) आधार पर 21% की वृद्धि दर्ज की गई है।
EBITDA and Margin Expansion
Q2FY26 में कंपनी का EBITDA 58% की सालाना वृद्धि के साथ ₹1,761 करोड़ रहा। वहीं EBITDA per tonne 32% बढ़कर ₹1,060 हुआ।
कंपनी का operating margin बढ़कर 19.2% हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में 4.5% ज्यादा है।
CEO’s Statement
Ambuja Cements के Whole Time Director और CEO Vinod Baheti ने कहा,
“लंबे मानसून के बावजूद, सीमेंट सेक्टर को GST 2.0 reforms, Carbon Credit Trading Scheme (CCTS), और कोयला सेस में कमी जैसे कदमों से बड़ा फायदा मिलेगा।”
Debt-Free Status and Future Plans
कंपनी debt-free बनी हुई है और इसकी net worth ₹69,493 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें इस तिमाही में ₹3,057 करोड़ का इजाफा हुआ।
Earnings Per Share (EPS) 267% बढ़कर ₹7.2 हो गई है।
Operational level पर Ambuja Cements तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी ने FY28 तक अपनी production capacity target को बढ़ाकर 155 MTPA कर दिया है (पहले 140 MTPA था)।
Positive Outlook
कंपनी ने कहा,
“FY26 के बाकी समय के लिए outlook positive है। हम double-digit revenue growth और four-digit PMT EBITDA देने के प्रति आश्वस्त हैं।”

