Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate World‘ALUWIND ARCHITECTURAL LTD’ को बैलार्ड पियर और टाटा रियल्टी से मिले 22.9 करोड़ रुपए के आर्डर

‘ALUWIND ARCHITECTURAL LTD’ को बैलार्ड पियर और टाटा रियल्टी से मिले 22.9 करोड़ रुपए के आर्डर

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। मुंबई आधारित ‘एलुविंड आर्किटक्चरल लिमिटेड’ फसाड एवं फेनेस्ट्रेशन उद्योग क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी को बैलार्ड पियर प्राइवेट लिमिटेड से मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर सैकंड स्किन फसाड वक्र्स को पूरा करने के लिए जीएसटी सहित 15.4 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है। इस आर्डर का कार्य 6 महीने में पूरा होना है।

कंपनी को टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से थाणे स्थित टाटा सेरीन बिल्डिंग में इटरनिया विंडो सिस्टम की स्थापना करने के लिए जीएसटी सहित 7.50 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है। इस आर्डर का कार्य वर्ष 2026 के अंत तक होना है।

कारोबारी गतिविधियां:
अप्रैल 2003 में निगमित, एलुविंड आर्किटेक्चरल लिमिटेड विभिन्न प्रकार के एल्यूमीनियम उत्पादों का निर्माण और स्थापना करती है। इनमें विंडो, डोर्स, कर्टेन वाल्स, क्लैडिंग और ग्लेजिंग सिस्टम शामिल हैं। ये सभी वास्तुकारों, सलाहकारों, बिल्डरों, संस्थानों और निगमों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं।

कंपनी ने मुंबई, पुणे, बैंगलोर और हैदराबाद सहित भारत के विभिन्न शहरों में उत्पाद बेचकर अपनी बाजार उपस्थिति का विस्तार किया है। कंपनी देश भर में ग्राहकों की सेवा के लिए व्यापक पहुंच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी की एक विनिर्माण इकाई पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है जो 45000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैली हुई है।

कंपनी के ग्राहकों में एलएंडटी और बिड़ला जैसे रियल एस्टेट डेवलपर्स शामिल हैं, जो उन्हें प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से विविध परियोजनाएं हासिल करने में मदद करते हैं।



You may also like

Leave a Comment