Saturday, July 4, 2026 |
Home CommodityAlpex Solar Limited के निदेशक मंडल ने नई अधिग्रहीत भूमि पर 1.6 गीगावॉट क्षमता के सौर सेल संयंत्र की स्थापना के लिए नई विस्तार योजना को मंजूरी

Alpex Solar Limited के निदेशक मंडल ने नई अधिग्रहीत भूमि पर 1.6 गीगावॉट क्षमता के सौर सेल संयंत्र की स्थापना के लिए नई विस्तार योजना को मंजूरी

by Business Remedies
0 comments
'Alpex Solar Limited'

नई दिल्ली। सोलर क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी ‘Alpex Solar Limited’ ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने बोर्डमीटिंग में निर्माण क्षमता को बढ़ाकर 1.6 गीगावॉट करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।विवरण के अनुसार, बोर्ड ने प्लॉट नंबर ए-2/2, औद्योगिक क्षेत्र, कोसी कोटवान, एक्सटेंशन II, मथुरा, उत्तर प्रदेश में स्थित नई अधिग्रहीत भूमि पर 1.6 गीगावॉट क्षमता के सौर सेल संयंत्र की स्थापना के लिए नई विस्तार योजना को मंजूरी दे दी है। कंपनी अक्टूबर 2025 पहले चरण में 500 मेगावाट तक, सितंबर 2026 तक दूसरे चरण में 1000 मेगावाट तक और तीसरे चरण में 1.6 गीगावॉट तक क्षमता को करेगी।
संता विस्तार की अनुमानित लागत 642 करोड़ रुपए है।

परियोजना लागत का वित्त पोषण बैंकों और वित्तीय संस्थानों, आंतरिक संसाधनों और इक्विटी निवेश के माध्यम से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के बजाय हरित ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करते हुए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। परिणामस्वरूप, विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सौर प्रतिष्ठानों की मांग बढ़ रही है, जिससे सौर पैनलों को अपनाने में वृद्धि हुई है।

यह करती है कंपनी: वर्ष 1993 में ‘Alpex Solar Limited’ का इनकाॅर्पोरेशन हुआ था। कंपनी ‘‘Alpex Solar Limited’ ‘ मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन सेल टेक्नोलॉजी आधारित सोलर पैनल बनाती है। कंपनी बाइफेशियल, मोनो पीईआरसी और हाफ-कट मॉड्यूल सहित सौर पैनल मॉड्यूल की एक श्रृंखला पेश करती है। कंपनी सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करती है, जिसमें सतह और सबमर्सिबल श्रेणियों के लिए एसी/डीसी सौर पंप ईपीसी शामिल है। कंपनी के ग्राहकों में सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बीवीजी इंडिया लिमिटेड, टाटा पावर, हिल्ड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी को कई गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें आईएसओ 14001:2015, आईएसओ 45001: 2018, और आईएसओ 9001: 2015 शामिल हैं, ये सभी केवीक्यूए असेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रमाणित हैं



You may also like

Leave a Comment