नई दिल्ली। सोलर क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी Alpex Solar Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को हरियाणा नवीकरणीय ऊर्जा विभाग से 1,141 सौर पंपों की आपूर्ति के लिए 34.51 करोड़ रुपये का प्रतिष्ठित ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर पीएम-कुसुम योजना घटक-2 के तहत मिला है।
यह करती है कंपनी: वर्ष 1993 में ‘एल्पेक्स सोलर लिमिटेड’ का इनकाॅर्पोरेशन हुआ था। कंपनी ‘एल्पेक्स सोलर लिमिटेड’ मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन सेल टेक्नोलॉजी आधारित सोलर पैनल बनाती है। कंपनी बाइफेशियल, मोनो पीईआरसी और हाफ-कट मॉड्यूल सहित सौर पैनल मॉड्यूल की एक श्रृंखला पेश करती है। कंपनी सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करती है, जिसमें सतह और सबमर्सिबल श्रेणियों के लिए एसी/डीसी सौर पंप ईपीसी शामिल है। कंपनी के ग्राहकों में सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बीवीजी इंडिया लिमिटेड, टाटा पावर, हिल्ड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी को कई गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें आईएसओ 14001:2015, आईएसओ 45001: 2018, और आईएसओ 9001: 2015 शामिल हैं, ये सभी केवीक्यूए असेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रमाणित हैं।

