• यह फंड BSE Large Cap 100 Quality 30 Index को ट्रैक करता है
• New Fund Offer (NFO) की कीमत 10 रुपये प्रति यूनिट (NAV) है
Mumbai, 10 मार्च 2025: भारत में निजी क्षेत्र की जानी-मानी Life Insurance कंपनियों में से एक Ageas Federal Life Insurance ने Large Cap Quality Fund की शुरुआत की है। यह एक Open-Ended Index Fund है, जिसे उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो देश की बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में पैसा लगाकर अच्छी पूंजी जमा करना चाहते हैं। यह फंड 10 रुपये प्रति यूनिट के New Fund Offer (NFO) पर उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहकों को लॉन्च अवधि के दौरान आधार Net Asset Value (NAV) पर निवेश शुरू करने का अवसर मिलेगा।
इस फंड का उद्देश्य ग्राहकों को उन बड़ी और आर्थिक रूप से मजबूत कंपनियों के समूह में निवेश करने का अवसर प्रदान करना है, जिन्होंने समय के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यह फंड उन कंपनियों में पैसा लगाता है जिनकी नींव मजबूत है और जिनमें आर्थिक काम-काज बहुत व्यवस्थित है। इससे ग्राहकों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ अच्छी पूंजी बनाने का मौका मिलेगा।
ग्राहक इस फंड के ज़रिए अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों के समूह में आसानी से निवेश कर सकते हैं। इससे किसी एक कंपनी या Industry पर निर्भर रहने का जोखिम कम हो जाता है और निवेशकों को लंबे समय में भारत की आर्थिक तरक्की का फायदा मिलता है। यह फंड निवेश के लिए बहुत सरल तरीका अपनाता है, जिसमें यह BSE Large Cap 100 Quality 30 Index को ट्रैक करता है। इसमें केवल वे कंपनियां चुनी जाती हैं जो Equity Return, साफ-सुथरे Balance Sheet और मजबूत आर्थिक स्थिति के मामले में हर कसौटी पर खरी उतरती हैं। यह फंड केवल उन कंपनियों को चुनता है जो स्थिर और भरोसेमंद हैं, क्योंकि इसका उद्देश्य लंबे समय में आपके Portfolio को और अधिक मजबूत बनाना है। निवेश का ज़्यादातर हिस्सा इन कंपनियों के Shares में लगाया जाएगा, जबकि कुछ हिस्सा Cash या कम समय वाली योजनाओं में रखा जाएगा ताकि ज़रूरत पड़ने पर पैसा निकाला जा सके।
लॉन्च के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए Jude Gomes, MD & CEO, ने कहा, “भारत में लंबे समय तक प्रगति की बहुत संभावनाएँ हैं, और आज के निवेशक इस विकास का हिस्सा बनने के लिए सुरक्षित और अनुशासित तरीके तलाश रहे हैं। Ageas Federal Life Insurance में, हम ग्राहकों को निवेश के सरल और पारदर्शी विकल्पों के जरिए वित्तीय सुरक्षा देने के अपने इरादे पर अटल हैं, ताकि वे लंबे समय के अपने सपनों को पूरा कर सकें।” यह Large Cap Quality Fund अच्छी कंपनियों को चुनने, निवेश में विविधता लाने और Index पर अनुशासित तरीके से नज़र रखने पर विशेष ध्यान देता है। इस तरह यह फंड ग्राहकों को अपने लंबे समय के आर्थिक लक्ष्यों को पाने के लिए आगे बढ़ते हुए भारत के कुछ बुनियादी तौर पर मजबूत व्यवसायों में निवेश करने का बेहद आसान तरीका उपलब्ध कराता है।

