228

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर आधारित ग्लास क्षेत्र में कार्यरत कंपनी Agarwal Float Glass Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को हांगकांग में गोल्ड प्लस गु्रप द्वारा गोल्ड परफॉर्मर अवार्ड और गोल्ड एलिट अवार्ड दिया गया है। कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर नॉर्थ जोन में चौथा स्थान हासिल हुआ है। हांगकांग में गोल्ड प्लस गु्रप द्वारा 23 अगस्त 2024 को यह अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। यहां जयपुर की अग्रवाल फ्लोट ग्लास लिमिटेड को ग्लास क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए सम्मानित किया गया।

