जयपुर। जयपुर आधारित ‘एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड’ विभिन्न प्रकार के कृषि-रासायनिक उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। 8 अक्टूबर 2025 को बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर कंपनी की लिस्टिंग 13 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस 100 प्रति शेयर था और इसके मुकाबले कंपनी का शेयर 113 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खुला। अंत में कंपनी का शेयर 8.23 फीसदी की वृद्धि के साथ 108.23 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी के बीएसई में 11.41 लाख शेयर और एनएसई पर 90।.17 लाख रुपए ट्रेड हुए।
कारोबारी गतिविधियां: 2002 में निगमित, एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड कृषि-रासायनिक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्माण में संलग्न है जो फसलों के संपूर्ण जीवनचक्र को सहारा देते हैं। कंपनी के उत्पादों का उपयोग देश में खरीफ और रबी दोनों मौसमों में प्रमुख अनाज, सब्जियों और बागवानी फसलों की खेती में किया जाता है।
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो:
कृषि रसायन: कीटनाशक, शाकनाशी, कवकनाशी और पादप वृद्धि नियामक।
उर्वरक: सूक्ष्म पोषक उर्वरक और जैव-उर्वरक।
तकनीकी श्रेणी के उत्पाद: कीटनाशक, शाकनाशी, कवकनाशी और उर्वरक जैसे कृषि रसायन निर्माण में प्रयुक्त रॉ एक्टिव इनग्रेडिएंट्स।
कंपनी मुख्य रूप से कॉर्पोरेट ग्राहकों को बीटूबी आधार पर प्रत्यक्ष बिक्री के माध्यम से संचालित होती है। कंपनी भारत के 19 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान कर रही है और संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, चीन (हांगकांग सहित), तुर्की, मिस्र, केन्या और नेपाल को उत्पादों का निर्यात कर रही है।
विनिर्माण सुविधाएँ: एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड जयपुर, राजस्थान में स्थित तीन विनिर्माण सुविधाओं का संचालन करती है:
विनिर्माण सुविधा I – बगरू, जयपुर, राजस्थान
विनिर्माण सुविधा II – दहमी खुर्द, जयपुर, राजस्थान
विनिर्माण सुविधा III – दहमी खुर्द, जयपुर, राजस्थान
15 जुलाई, 2025 तक, कंपनी में कुशल और अकुशल श्रमिकों सहित 543 स्थायी कर्मचारी थे।

