Tuesday, July 7, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Accretion Pharmaceuticals Ltd’ का IPO

आज खुलेगा ‘Accretion Pharmaceuticals Ltd’ का IPO

निवेशक 16 मई 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
accretion

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘एक्रीशन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड’ टैबलेट, कैप्सूल और अन्य दवा उत्पादों का निर्माण और विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नए उपकरण/मशीनरी आदि की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय करने, मौजूदा विनिर्माण सुविधा के उन्नयन के लिए पूंजीगत व्यय करने, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १६ मई को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2012 में स्थापित, एक्रीशन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है जो टैबलेट, कैप्सूल और अन्य दवा उत्पादों का निर्माण और विपणन करती है। कंपनी अनुबंध विनिर्माण सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी टैबलेट, कैप्सूल, ओरल लिक्विड, बाहरी तैयारी (मरहम, क्रीम, जेल, लोशन, औषधीय शैम्पू, माउथवॉश, डस्टिंग पाउडर) और ओरल पाउडर (सैशे, ड्राई सिरप) बनाती और बेचती है। कंपनी के पास आईएसओ 9001:2015, आईएसओ 14001:2015 और आईएसओ 22000:20१८ प्रमाण-पत्र भी हैं, जो गुणवत्ता और पर्यावरण प्रबंधन प्रणालियों के प्रति कंपनी के समर्पण को दर्शाते हैं। कंपनी की विनिर्माण इकाई अहमदाबाद, साणंद, गुजरात में स्थित है। कंपनी ने अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और लैटिन अमेरिका के क्षेत्रों सहित 20 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी वैश्विक कारोबारी उपस्थिति का विस्तार किया है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 25.58 करोड़ रुपए की कुल आय एवं 0.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 29.53 करोड़ रुपए की कुल आय एवं 0.10 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 33.93 करोड़ रुपए की कुल आय और 3.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 35.74 करोड़ रुपए की कुल आय और 5.23 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 14.68 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि के लिए कंपनी का ऋण-इक्विटी अनुपात 1.02 है।

आईपीओ की जानकारी:Accretion Pharmaceuticals Ltd’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 16 मई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 29,46,000 इक्विटी शेयर 96 से 101 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 29.75 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 इक्विटी शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जावा कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment