Wednesday, September 30, 2026 |
Home EducationPatni Public School के छात्र अक्षत जैन ने CBSE (Commerce) 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य वरीयता सूची में बनाया स्थान

Patni Public School के छात्र अक्षत जैन ने CBSE (Commerce) 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य वरीयता सूची में बनाया स्थान

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज  Wonder Cement Limited आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौडग़ढ़ के Patni Public School में C.B.S.E 12 वीं वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय तथा 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यालय परिवार झूम उठा एवं पुरे विद्यालय में खुशी की लहर छा गई। विद्यालय के होनहार छात्र अक्षत जैन ने सी.बी.एस.ई. 12 वीं वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने के साथ हि राज्य स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन किया हैं।
इस अवसर पर Wonder Cement यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन ने छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की Patni Public School के सभी मेधावी विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. 12 वीं तथा 10 वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम देकर प्रथम स्थान अर्जित किया तथा विद्यालय का नाम क्षेत्र में ही नहीं अपितु पूरे जिले एवं राज्य स्तर पर रोशन कर हमें गौरवान्वित किया हैं। विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी श्रेष्ठ परिणाम देते हुए पाटनी पब्लिक स्कूल को क्षेत्र का श्रेष्ठ विद्यालय साबित किया हैं। श्री जैन ने समस्त शिक्षकों तथा परिजनों को भी शुभकामनाएँ दी एवं उक्त परिणाम विद्यालय परिवार को समर्पित किया।
उल्लेखनीय है हिक अक्षत जैन ने वर्ष 2023 की C.B.S.E . 10 वीं बोर्ड परीक्षा में भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम तथा राज्य स्तर पर भी अपना परचम लहराया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिश बाबू एम.एम. ने जानकारी दी कि विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली के परिणाम स्वरुप इस वर्ष 12 वीं वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा में Patni Public School के  अक्षत जैन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा ऋषिका विरानी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा जोयल ढेलावत ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं विज्ञान संकाय में हरीनंद के एम ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सौम्या सिंघवी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सुश्री महक लोहार ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। इसी क्रम में C.B.S.E 10 वीं बोर्ड के परिणामों में पाटनी पब्लिक स्कूल स्तर पर इषित जैन ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सिद्धी जैन ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा धीर सेठीया ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पाटनी पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थी निरन्तर जिला स्तर पर वरीयता सूची के प्रथम पायदान पर स्थान प्राप्त करते आये हैं। पाटनी पब्लिक स्कूल में 10 वीं एवं 12 वीं के साथ-साथ विद्यालय की सभी कक्षाएं बेस्ट फेकल्टी के साथ संचालित हैं। विद्यालय टीम हर वर्ष उत्कृष्ट प्रतिशत परिणामों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरन्तर अग्रसर हैं।



You may also like

Leave a Comment