बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Hyatt ने आज क्रिविश हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रबंधन समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए Grand Hyatt Indore की घोषणा की। यह नया लक्जऱी Hyatt Indoreके एक उभरते 11.5 एकड़ के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और भारत के तेज़ी से बढ़ते बाजारों में हयात के पोर्टफोलियो विस्तार का एक अहम कदम होगा।
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर Indore में यह होटल 250 भव्य कमरे और सुइट्स, पाँच खास डाइनिंग कॉन्सेप्ट्स, और 53,000 वर्गफुट में फैला इवेंट और मीटिंग स्पेस प्रदान करेगा, जिसमें 2,600 वर्गमीटर का विशाल बॉलरूम भी शामिल होगा। Hyatt को बिजनेस और छुट्टियों दोनों के लिए आने वाले मेहमानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है, जहाँ Spa, Fitness Center, Swiming Pool और सभी आयु वर्गों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं भी होंगी। धु्रव राठौड़, वाइस प्रेसिडेंट, डेवेलपमेंट – हयात (भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया) ने कहा कि ग्रैंड हयात इंदौर की घोषणा हमारे लिए बेहद खास है। यह परियोजना भारत में हयात की लक्जऱी पेशकशों को नए शहरों तक ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इंदौर जैसे रणनीतिक शहर में इसकी मौजूदगी मध्य भारत में लक्जऱी हॉस्पिटैलिटी के नए मानक तय करेगी। इंदौर, जो अब मध्यप्रदेश का औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक केंद्र बनता जा रहा है, Banking, IT, AutoMoblie, Farma, Camical और कपड़ा जैसे क्षेत्रों में एक सशक्त इकोसिस्टम प्रदान करता है। सुपर कॉरिडोर, देवास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और पीथमपुर जैसे औद्योगिक हब्स की निकटता, और देवी अहिल्या बाई होलकर हवाईअड्डे के विस्तार से भी इस शहर की महत्ता और बढ़ रही है। संजय शुक्ला, डायरेक्टर, क्रिविश हॉस्पिटेलिटी प्रा. लि. ने कहा, कि हयात के साथ यह साझेदारी हमारे साझा विजऩ को दर्शाती है—Indore में विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी का अनुभव देना। Grand Hyatt Indore निश्चित रूप से शहर में लक्जऱी और भव्यता का नया अध्याय लिखेगा, साथ ही उच्चस्तरीय इवेंट्स और ठहरने की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करेगा। होटल के खुलने पर,Grand Hyatt Hotel Hyatt ब्रांड की खास पहचान—भव्यता, उत्कृष्ट सेवा और बेहतरीन अनुभवों—को पूरी तरह प्रस्तुत करेगा, और देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को एक ही छत के नीचे लक्जऱी और बिजनेस सुविधाओं का बेहतरीन संगम प्रदान करेगा।

