212

जयपुर। गुजरात के राजकोट आधारित कैटल फीड निर्माण क्षेत्र में कार्यरत कंपनी मयंक कैटल फूड लिमिटेड ने कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त छमाही और वित्त वर्ष 2025 के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 173.60 करोड़ रुपए के मुकाबले 25.67 फीसदी बढ़कर 218.18 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.91 करोड़ रुपए के मुकाबले 52.87 फीसदी अधिक 2.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 290.63 करोड़ रुपए के मुकाबले 34.61 फीसदी बढ़कर 391.22 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.03 करोड़ रुपए के मुकाबले 64.02 फीसदी अधिक 4.97 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9.21 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां : वर्ष 1998 में कंपनी का इनकाॅर्पोरेशन हुआ था। मयंक कैटल फ़ूड लिमिटेड एक तेल निर्माण कंपनी है जो पशु आहार, पशु आहार केक और खाद्य तेल के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है।
कंपनी राजकोट, गुजरात में स्थित नवीनतम मशीनरी और प्रौद्योगिकी से सुसज्जित एक विनिर्माण सुविधा संचालित करती है। यह निर्माण इकाई लगभग 87,133 वर्ग फुट क्षेत्रफल में स्थित है।
कंपनी की वर्तमान में मक्का तेल के लिए 22,896 मीट्रिक टन प्रति वर्ष और मक्का केक के लिए 45,792 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में, कंपनी ने मक्का तेल के लिए अपनी स्थापित क्षमता 18,126 मीट्रिक टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 22,896 मीट्रिक टन प्रति वर्ष और मक्का केक के लिए 36,252 मीट्रिक टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 45,792 मीट्रिक टन प्रति वर्ष कर दी है। इसी तरह, वित्तीय वर्ष 2021-22 में, कंपनी ने मक्का तेल के लिए अपनी स्थापित क्षमता को 14,310 मीट्रिक टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 18,126 मीट्रिक टन प्रति वर्ष और मक्का केक के लिए 28,620 से बढ़ाकर 36,252 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की थी। इन विस्तारों का उद्देश्य परिचालन के पैमाने को बढ़ाना और कंपनी की बाजार उपस्थिति को बढ़ाना था। कंपनी द्वारा गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र में उत्पादों की आपूर्ति की जाती है।

