Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Wagons Learning Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Wagons Learning Limited’ का IPO

by Business Remedies
0 comments
Wagons Learning Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के पुणे आधारित ‘वैगन्स लर्निंग लिमिटेड’ कॉर्पोरेट ट्रेनिंग, डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, लिए गए कुछ बकाया उधारों के सभी या कुछ भाग का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 6 मई को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2013 में निगमित, वैगन्स लर्निंग लिमिटेड कॉर्पोरेट ट्रेनिंग, डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट समाधान प्रदान करने में संलग्न है। कंपनी बीटूबी मॉडल पर काम करती है और प्रशिक्षण व प्रमाणन, डिजिटल लर्निंग (LMS/LXP), कौशल विकास, प्रशिक्षक आउटसोर्सिंग और पेरोल प्रबंधन जैसी सेवाएँ प्रदान करती है।कंपनी के प्रमुख सेवा कार्यक्षेत्रों में कॉर्पोरेट शिक्षण एवं विकास, डिजिटल लर्निंग समाधान (एलएमएस, एलएक्सपी, सामग्री विकास, डिजिटल लाइब्रेरी), कौशल विकास एवं सीएसआर कार्यान्वयन और प्रशिक्षक आउटसोर्सिंग एवं पेरोल प्रबंधन शामिल हैं। वैगन्स लर्निंग ऑटोमोटिव, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, फार्मा और हेल्थकेयर जैसे उद्योगों में बिक्री प्रशिक्षण, ग्राहक सेवा, सॉफ्ट स्किल्स, व्यवहारिक, कार्यात्मक और ज्ञान-आधारित प्रशिक्षण में माहिर है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 9.89 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.09 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 16.17 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 33.51 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.61 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 33.23 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 16.77 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.31 फीसदी दर्ज किया गया है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘वैगन्स लर्निंग लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 6 मई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 46,80,000 शेयर 78 से 82 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 38.38 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी खांडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment