जयपुर। राजकोट आधारित ‘जय कैलाश नमकीन लिमिटेड’ इंडियन स्नैक्स फूड निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 के वार्षिक और छमाही वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11.66 करोड़ रुपए के मुकाबले 28.81 फीसदी अधिक 15.02 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वर्ष की समान अवधि में अर्जित 69.74 लाख रुपए के मुकाबले 74.20 फीसदी अधिक 1.21 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 2.43 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त छमाही में कंपनी ने 6.21 करोड़ रुपए का राजस्व और 60.58 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: जय कैलाश नमकीन लिमिटेड की स्थापना 2021 में हुई थी और यह पैकेज्ड इंडियन स्नैक्स बनाती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में चना जोर नमकीन, मसाला चना जोर, पुदीना चना, मसाला मूंग जोर, सादा मूंग जोर, सोया स्टिक्स, हल्दी चना, चना दाल, सेव मुरमुरा और लहसुन सेव मुरमुरा, भावनगरी गाठिया, चना दाल, सिंग भुजिया, पॉपकॉर्न, भुनी हुई मूंगफली आदि शामिल हैं। कंपनी के पास 5, 10, 200 ग्राम, 400 ग्राम, 500 ग्राम, 5 किलोग्राम और 20 किलोग्राम के आकार में 56 उत्पादों के 186 एसकेयू हैं।
जय कैलाश नमकीन का ग्राहक आधार असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में है। कंपनी की उत्पादन सुविधा राजकोट, गुजरात में स्थित है और कंपनी की उत्पादन क्षमता 10 टन प्रति कार्य दिवस है।

