Tuesday, August 25, 2026 |
Home Corporate WorldChaman Metallics Limited ने विस्तार योजना के तहत नई इकाइयों को प्रारंभ किया

Chaman Metallics Limited ने विस्तार योजना के तहत नई इकाइयों को प्रारंभ किया

by Business Remedies
0 comments
Chaman Metallics Limited

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर आधारित चमन मेटालिक्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने विस्तार योजना के तहत नई इकाइयों को प्रारंभ किया है।

स्पंज आयरन में कंपनी ने क्षमता में 72000 टन प्रतिवर्ष का इजाफा किया है। इस इकाई की क्षमता अब 1,15,500 टन प्रतिवर्ष से बढक़र 187500 टन प्रतिवर्ष हो गई है। इस इकाई पर कंपनी ने ऋण एवं आंतरिक संसाधनों से 73.55 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश किया है। यह इकाई अभी 80 फीसदी क्षमता पर संचालित हो रही है। यह इकाई कंपनी की विस्तार योजना के अनुरूप है, जिसमें मौजूदा परिचालन को बढ़ रहा है और नई उत्पाद लाइनें शुरू की गई हैं। विस्तार का उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना, परिचालन दक्षता में सुधार करना, बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना और कंपनी को दीर्घकालिक विकास के लिए तैयार करना है।

इसके अलावा कंपनी ने 30 मेगावाट क्षमता के पावर प्लांट स्थापित किए हैं। 12 मेगावाट क्षमता वेस्ट हीट रिकवरी बॉयलर और 18 मेगावाट क्षमता एटमॉस्फेरिक फ्लूईडाइज्ड बेड कंबंशन पावर प्लांट से हासिल की जा रही है। इस इकाई पर कंपनी ने ऋण एवं आंतरिक संसाधनों से 178.15 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश किया है।

कंपनी ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए फेरो अलोय श्रेणी में सिलिको मैंगनीज/फेरो मैंगनीज/फेरो सिलिकॉन/पिग आयरन को लांच किया है। 39204 टन प्रतिवर्ष क्षमता के लिए कंपनी ने ऋण एवं आंतरिक संसाधनों से 32.25 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश किया है।



You may also like

Leave a Comment