Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldGanesh Infraworld Limited ने दुबई में “जीआरवी ग्लोबल एल.एल.सी-एफजेड” नाम से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी निगमित की

Ganesh Infraworld Limited ने दुबई में “जीआरवी ग्लोबल एल.एल.सी-एफजेड” नाम से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी निगमित की

by Business Remedies
0 comments
Ganesh Infraworld Limited

जयपुर। कोलकाता आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी गणेश इंफ्रावल्र्ड लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने दुबई में “जीआरवी ग्लोबल एल.एल.सी-एफजेड” नाम से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी निगमित की है। कंपनी ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मौजूदा कारोबारी संभावनाओं का फायदा उठाने के लिए “जीआरवी ग्लोबल एल.एल.सी-एफजेड” नामक एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित की है। पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग और अन्य इंस्टॉलेशन सेवाओं और गतिविधियों का व्यवसाय करेगी और इसे सऊदी अरब सहित मध्य पूर्व के देशों में पानी, बिजली और नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) व्यापार के अवसरों का पता लगाने के रणनीतिक इरादे से स्थापित किया गया है।

कारोबारी गतिविधियां: 2017 में निगमित, गणेश इंफ्रावल्र्ड लिमिटेड एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो कंस्ट्रक्शन-संबंधित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करती है। कंपनी पूरे भारत में औद्योगिक, नागरिक, आवासीय और वाणिज्यिक भवनों के साथ-साथ सडक़, रेलवे, बिजली और जल वितरण परियोजनाओं के कंस्ट्रक्शन में माहिर है।



You may also like

Leave a Comment