Monday, July 6, 2026 |
Home Corporate Worldइन्सोलेशन एनर्जी की सहायक कंपनी ‘Insolation Green Energy Private Limited’ को नेक्सजेन एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड से मिला 36.01 करोड़ रुपए का ऑर्डर

इन्सोलेशन एनर्जी की सहायक कंपनी ‘Insolation Green Energy Private Limited’ को नेक्सजेन एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड से मिला 36.01 करोड़ रुपए का ऑर्डर

by Business Remedies
0 comments
INA Solar

जयपुर। सोलर पैनल एवं सोलर एनर्जी से संबंधित अन्य गतिविधियों में संलग्न देश के प्रमुख कंपनियों में शामिल इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनी ‘इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ को नेक्सजेन एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड से 36.01 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। मोनो पीईआरसी सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए नेक्सजेन एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह ऑर्डर दिया गया है। यह उपलब्धि अत्याधुनिक अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदान करने की कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और सौर ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की मजबूत बाजार उपस्थिति को पुष्ट करती है।

कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इनसोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के आगामी 3 गीगावाट क्षमता विस्तार को लेकर बहुत उत्साहित हैं, जिनमें से 2 गीगावाट का वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शुरू होना है और शेष 1 गीगावाट का वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शुरू होना है। इससे कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 4 गीगावाट हो जाएगी, जो कंपनी को मजबूत मांग को पूरा करके बड़ा राजस्व हासिल करने में सक्षम बनाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी की 4 गीगावाट क्षमता वृद्धि को देखते हुए, कंपनी प्रबंधन को राजस्व और मुनाफे में पर्याप्त वृद्धि की आशा है।



You may also like

Leave a Comment