Thursday, July 23, 2026 |
Home Corporate Worldई-फेक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड को महाराष्ट्र महापर्यटन महोत्सव 2025 के लिए मेसर्स महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड से आशय पत्र प्राप्त हुआ

ई-फेक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड को महाराष्ट्र महापर्यटन महोत्सव 2025 के लिए मेसर्स महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड से आशय पत्र प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी
ई-फेक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को महाराष्ट्र महापर्यटन महोत्सव 2025 के आयोजन और क्रियान्वयन के लिए मेसर्स महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (महाराष्ट्र सरकार का उपक्रम) से आशय पत्र प्राप्त हुआ है। इस आर्डर की वैल्यू 16.22 करोड रुपए है। यह तीन दिवसीय आयोजन होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2003 में निगमित, ई फैक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड एक भारतीय इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी इवेंट एक्सपीरियंस, इवेंट सेवाएं, प्रौद्योगिकी-आधारित स्थायी और अर्ध-स्थायी मल्टीमीडिया लाइट और साउंड इंस्टॉलेशन और विशेष टर्नकी इवेंट असाइनमेंट, वेडिंग मैनेजमेंट और निजी और सामाजिक इवेंट समाधान प्रदान करने में लगी हुई है।
ई फैक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड की सेवाओं के पोर्टफोलियो में सरकारी पर्यटन कार्यक्रम और त्यौहार, तकनीकी-सांस्कृतिक लाइट और साउंड शो, खेल आयोजन और प्रतियोगिताएं, सम्मेलन, मेगा ग्राउंड कॉन्सर्ट, टेलीविज़न कार्यक्रम, निजी और सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी और सालगिरह समारोह आदि के रूप में टर्नकी असाइनमेंट शामिल हैं। ई फैक्टर एक्सपीरियंस के दिल्ली, नोएडा, जयपुर और ओडिशा में कार्यालय हैं।



You may also like

Leave a Comment