बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, Bank Of Baroda ने आज एक नई रिटेल सावधि जमा योजना – ‘bob Square Drive Deposit Scheme’ आरंभ किए जाने की घोषणा की। 444-दिवसीय यह सावधि जमा योजना आम जनता के लिए 7.15 प्रतिशत प्रति वर्ष, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.65 प्रतिशत प्रति वर्ष, अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष या उससे अधिक आयु के) के लिए 7.75 प्रतिशत प्रति वर्ष तथा समय-पूर्व अदेय जमाराशियों पर 7.80 प्रतिशत प्रति वर्ष तक ब्याज दर प्रदान करती है । यह योजना 7 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी तथा 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल सावधि जमाराशियों पर लागू होगी।
बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, Bank Of Baroda ने कहा कि ब्याज दरों में गिरावट के दौर में, ‘‘bob Square Drive Deposit Scheme’ जमाकर्ताओं को उच्च ब्याज दरों को लॉक करने तथा अपनी बचत पर स्थिर और सुनिश्चित रिटर्न अर्जित करने का एक आकर्षक विकल्प प्रदान करती है। Bank Of Baroda अपने ग्राहकों के वृद्धिशील वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त समाधान प्रदान करने हेतु अपनी जमा पेशकशों में लगातार नवोन्मेषी उत्पाद लेकर आ रहा है। ग्राहक बैंक के डिजिटल चैनलों जैसे बॉब वल्र्ड ऐप और बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की किसी भी शाखा के माध्यम से सावधि जमा खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा, बैंक के नए ग्राहक अब बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट के माध्यम से बचत खाता खोले बिना भी वीडियो केवाईसी द्वारा बैंक के साथ एफडी खाता खोल सकते हैं।

