Wednesday, July 15, 2026 |
Home AutomobileBMW Group India ने क्यू1 में कारों की रिकॉर्ड-तोड़ डिलीवरी कर मजबूत परफॉर्मेंस दर्ज की

BMW Group India ने क्यू1 में कारों की रिकॉर्ड-तोड़ डिलीवरी कर मजबूत परफॉर्मेंस दर्ज की

by Business Remedies
0 comments
BMW Group India

गुरुग्राम : बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने 2025 की मजबूत शुरुआत करते हुए कारों की बिक्री में प्लस 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपनी अब तक की सबसे अधिक क्यू1 कार डिलीवरी दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 के बीच 3914 कारें (बीएमडब्ल्यू और मिनी) और 1373 मोटरसाइकिलें (बीएमडब्ल्यू मोटोराड) डिलीवर कीं। बीएमडब्ल्यू ने 3764 यूनिट्स और मिनी ने 150 यूनिट्स बेचीं। जनवरी, फरवरी और मार्च – प्रत्येक महीने की मासिक बिक्री ने भी अपनी सर्वोच्च बिक्री को दर्ज किया।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ विक्रम पावाह ने कहा, ‘‘बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के साथ आने वाले सफल वर्ष की नींव रखी है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने 3914 यूनिट्स के साथ अब तक की सबसे अधिक क्यू1 कार डिलीवरी दर्ज की है, जिसमें प्लस 7 प्रतिशत की वृद्धि भी हुई है। सबसे पसंदीदा लक्जरी इवि ब्रांड के रूप में अपनी बढ़त जारी रखते हुए, हमने अपनी इलेक्ट्रिक कार बिक्री में 200 प्रतिशत से अधिक की अभूतपूर्व वृद्धि देखी है। इसी तरह, बीएमडब्ल्यू लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल ने सभी क्षेत्रों में लक्जरी के पारखी लोगों की कल्पना पर कब्जा कर लिया है, जिसमें उल्लेखनीय प्लस 187 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हमारी मजबूत रणनीति ने चुनौतीपूर्ण वातावरण के बावजूद हमें गति प्रदान की है। बीएमडब्ल्यू अग्रणी भावना के साथ एक उच्च महत्वाकांक्षी ब्रांड है और हम अनूठे ग्राहक अनुभव के साथ भारत के लक्जरी ऑटोमोटिव बाजार की वास्तविक क्षमता को और खोलना जारी रखेंगे।‘‘

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया पिछले तीन वर्षों से सबसे अधिक मांग वाला लक्जरी इवी ब्रांड है। क्यू1 2025 में, यह अग्रणी स्थिति 646 बीएमडब्ल्यू और मिनी इवी की डिलीवरी के साथ जारी है। इलेक्ट्रिक बिक्री में साल-दर-साल प्लस 206 प्रतिशत की तेजी से वृद्धि, सस्टेनेबिलिटी, परफॉर्मेंस और इनोवशन के उच्च स्तर को दर्शाती है जिसे प्रगतिशील भारतीय बीएमडब्ल्यू ग्रुप ब्रांड्स के साथ जोड़ते हैं।ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च की गई फर्स्ट-एवर बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस ने बाजार में हलचल मचा दी और इसके लिए 1500 से अधिक बुकिंग प्राप्त कीं। यह क्यू1 में सबसे अधिक बिकने वाली बीएमडब्ल्यू इवी बन गई।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया अपने उपभोक्ताओं के लिए एक संपूर्ण इवी पारितंत्र को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह लगातार सफलता लक्जरी सेगमेंट में इवी की सबसे बड़ी और आकर्षक श्रृंखला के कारण है, जिसे एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क और बीएमडब्ल्यू डेस्टिनेशन चार्जिंग, स्मार्ट ई-रूटिंग, चार्जिंग कंसीर्ज जैसी नई सेवाओं का साथ मिला है। इन सभी पहलों के साथ, बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में विश्वास हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया वर्तमान में 6 इलेक्ट्रिक कारें और दो इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करता है – बीएमडब्ल्यू आई7, बीएमडब्ल्यू आईएक्स, बीएमडब्ल्यू आई5, बीएमडब्ल्यू आई4, बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस, मिनी कंट्रीमैन इ, बीएमडब्ल्यू सीइ 04 और बीएमडब्ल्यू सीइ 02

बीएमडब्ल्यू इंडिया की अत्यधिक सफल लॉन्ग व्हीलबेस रेंज, जिसमें बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 शामिल हैं, की भारी मांग है। बीएमडब्ल्यू लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल ने शीयर ड्राइविंग प्लेजर के अपने मूल बीएमडब्ल्यू डीएनए को बनाए रखते हुए सभी सेगमेंट में कम्फर्ट, लक्जरी और परफॉर्मेंस को एक नई परिभाषा दी है। बीएमडब्ल्यू की बिक्री में उसकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह अनूठा संयोजन उन्हें खास बनाता है और इन मॉडलों की बिक्री में प्लस 187 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस क्यू1 में सबसे अधिक बिकने वाली बिजनेस सेडान थी। बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस ने अपने सेगमेंट में क्लास-लीडिंग पोजीशन को बरकरार रखा। 2021 में बीएमडब्ल्यू के लॉन्ग व्हीलबेस के अभियान की शुरुआत के बाद से, इन मॉडलों का वार्षिक बिक्री में योगदान 20 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है।

फ्लैगशिप ‘बीएमडब्ल्यू लक्जरी क्लास‘ की एक्सक्लूसिविटी जारी है। क्यू1 में बीएमडब्ल्यू द्वारा बेची गई लगभग हर पांचवीं कार टॉप-ऑफ-द-रेंज मॉडल थी। बीएमडब्ल्यू7 सीरीज ने अपने सेगमेंट में क्लास-लीडिंग अल्ट्रा-लक्जरी लिमोजिन के साथ अपने आकर्षण को बनाए रखा है, जबकि टॉप-एंड एसएवी वर्ल्ड में बीएमडब्ल्यू एक्स7 की मांग में काफी वृद्धि हुई।

बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स (एसएवी) ने 2079 यूनिट्स के साथ बिक्री में 55 प्रतिशत का योगदान दिया। बीएमडब्ल्यू एक्स5 और फर्स्ट-एवर बीएमडब्ल्यू आईएस1 लॉन्ग व्हीलबेस जैसे सभी नए मॉडलों के कारण एसएवी में प्लस 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएमडब्ल्यू एक्स1 इंडियन प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसएवी सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार है। आने वाले महीनों में, नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 की डीलरशिप्स पर डिलीवरी शुरू होने के साथ एसएवी बिक्री में और अधिक उछाल आने की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment