150 स्टॉल्स पर मिल रही बिजनेस से जुड़ी जानकारी
बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। तीन दिवसीय बीएनआई बिज एक्सपो के सातवें संस्करण का शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि बीएनआई बिज एक्सपो उद्यमियों के लिए नेटवर्क बढ़ाने और अपना व्यवसाय को दुनिया के सामने लाने के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म है। उन्होंने यंग एंटरप्रेन्योर को देश एवं प्रदेश के विकास में आगे आने का आह्वान किया।
पहले दिन विजिटर्स की संख्या में ज्यादा इजाफा देखने को नहीं मिला। पर आने वाले दो दिनों में विजिटर्स की संख्या में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है,क्योंकि एक ही छत के नीचे विजिटर्स को सभी चीजें मुहैय्या कराई जा रही है। बिज एक्सपो के विशिष्ठ अतिथि फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के एमडी सुरेश अग्रवाल, जीनस पावर के एमडी व सीइओ राज अग्रवाल, पीडी गोयल, बीएनआई जयपुर के एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय गोयल थे। 21 से 23 मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय एक्सपो में 1200 से अधिक बिजनेस प्रोफेशनल्स बिजनेस और सर्विस से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। एक्सपो में 150 से अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं, जिस पर बिजनेस एवं सर्विसेज से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
एक्सपो में सौ से अधिक बिजनेस सेक्टर्स शामिल
बीएनआई बिज एक्सपो में ट्रेवल-टूरिज्म, होटल, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरर, एक्सपोर्ट, ज्वेलरी, फैशन, इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन, आईटी, पीआर, फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट, मार्केटिंग, इंफ्रा, इंटीरियर, हेल्थ-वेलनेस, वेडिंग-इवेंट, कंस्ट्रक्शन, वास्तु-ज्योतिष, हैंडीक्राफ्ट, प्रॉपर्टी, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न बिजनेस सेक्टर से जुड़ी 150 से अधिक स्टॉल्स लगायी गई हैं। एक्सपो के पहले दिन से ही एंटरप्रेन्योर की भी खासी संख्या देखी जा रही है।
हर साल 2000 करोड़ का बिजनेस जनरेट: अक्षय गोयल
बीएनआई जयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय गोयल ने इस अवसर पर कहा कि, बीएनआई बिज एक्सपो मल्टी बिजनेस कैटेगरी शो है, बीएनआई जयपुर में हर साल 2000 करोड़ का बिजनेस जनरेट करता है। तीन दिन के इस आयोजन में पूरी दुनिया से उद्यमी आएंगे और एक-दूसरे से जुडक़र अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
विभिन्न उद्यमियों को एक प्लेटफार्म प्रदान: नीलम मित्तल
बीएनआई एरिया डायरेक्टर नीलम मित्तल ने बताया कि बिज एक्सपो विभिन्न उद्यमियों को एक प्लेटफार्म प्रदान करता है और यह व्यापारी वर्ग के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुडऩे के लिए बड़ा मौका है। तीन दिन के इस एक्सपो में 150 एग्जीबिटर्स शामिल होंगे। बीएनआई परिवार भारत दुनिया के 130 सहित विश्व के 79 देशों में फैला हुआ है। एक्सपो में करीब एक हजार एंटरप्रेन्योर्स के आने की उम्मीद है।
लोकल की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए: राज अग्रवाल
जीनस पावर के एमडी व सीइओ राज अग्रवाल ने कहा कि बीएनआई के माध्यम से जयपुर आज पूरे विश्व के बिजनेस के क्षेत्र में अपना नाम बना रहा है। हमें लोकल की ओर ध्यान देना चाहिए, बीएनआई इस काम को साकार कर रहा है।

