Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate WorldGR Infraprojects ने NHAI से 4262.78 करोड़ रुपए का Agra-Gwalior Greenfield Road Project हासिल किया

GR Infraprojects ने NHAI से 4262.78 करोड़ रुपए का Agra-Gwalior Greenfield Road Project हासिल किया

by Business Remedies
0 comments
gril

जयपुर। देश की प्रमुख सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने एनएचएआई से 4262.78 करोड़ रुपए का आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड रोड़ प्रोजेक्ट हासिल किया है। कंपनी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) (भारत सरकार) द्वारा आमंत्रित निम्नलिखित निविदा के लिए 13 मार्च 2025 को वित्तीय बोली में चयनित बोलीदाता के रूप में उभरी है।

आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड रोड के निर्माण में
क) खंड-1: उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों में किमी 0+000 (आगरा जिले में देवरी गांव के पास) से शुरू होकर डिजाइन किमी 88+400 (ग्वालियर जिले में सुसेरा गांव के पास) तक 6 लेन के प्रवेश नियंत्रित आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड राजमार्ग का विकास।

ख) खंड-2: एनएच (ओ) योजना के तहत बीओटी (टोल) मोड से डीबीएफओटी पैटर्न पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों में एनएच-44 के मौजूदा आगरा-ग्वालियर खंड पर 1058.00 से 1148.00 (डिजाइन चेनेज 13.00 से 103.00) तक ओवरले/सुदृढ़ीकरण, अन्य सड़क सुरक्षा और बीओटी (टोल) सुधार कार्य शामिल हैं।

ऑर्डर की अवधि नियत तिथि से 910 दिन है। ऑर्डर की राशि 4262.78 करोड़ रुपए है।



You may also like

Leave a Comment