Sunday, August 23, 2026 |
Home Tech WorldTech Firm ‘Nothing’ phone (3A) Series को लेकर उत्साहित, भारत में और ज्यादा कर्मचारियों को जोड़ेगी

Tech Firm ‘Nothing’ phone (3A) Series को लेकर उत्साहित, भारत में और ज्यादा कर्मचारियों को जोड़ेगी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली(आईएएनएस)। लीडिंग कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ‘नथिंग’ ने कहा कि वह भारत में और अधिक कर्मचारी जोडऩा जारी रखेगी। कंपनी का कहना है कि उसका हमेशा से मानना रहा है कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के साथ मिलकर काम करना किसी भी कंपनी को आगे बढऩे में मददगार साबित होता है। आने वाले वर्षों में भारत ग्लोबल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और नथिंग अपनी ‘मेक इन इंडिया’ पहलों को तेज करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नथिंग के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने हाल ही में अमेरिका और भारत में कंपनी चलाने के लिए दो चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने की घोषणा की है। नथिंग के भारत में मार्केटिंग प्रमुख प्रणय राव ने कहा, “कंपनी द्वारा किए जा रहे मौजूदा सारे काम भारत की प्रमुख स्थिति सुनिश्चित करने की हमारी बड़ी योजना के अनुरूप है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे चेन्नई कारखाने में वर्तमान में 500 कर्मचारी हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत महिलाएं हैं, नोएडा कारखाने में 800 से अधिक कर्मचारी हैं और विभिन्न कार्यों में 80 से अधिक कर्मचारी ऑन-रोल हैं।” राव ने कहा, “जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हम और अधिक कर्मचारियों को जोडऩा जारी रखेंगे।” लंदन स्थित कंपनी ने हाल ही में नथिंग फोन (3ड्ड) सीरीज लॉन्च की है, जिसकी कीमत भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से तय की गई है। राव ने कहा, “22,999 रुपये से शुरू होने वाले फोन (3ड्ड) को लेकर हमें उम्मीद है कि आम उपभोक्ताओं को पसंद आएगा। फोन ऐसे उपभोक्ताओं को पसंद आएगा, जो बेस्ट-इन-क्लास कैमरा मॉड्यूल के साथ अच्छे ओवरऑल परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।” उन्होंने कहा, “दूसरी ओर, अगर मैं प्रो वर्जन की बात करूं तो हमें उम्मीद है कि फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले लोग इसे चुनेंगे, क्योंकि इसमें सोनी एलवाईटीआईए 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस दिया गया है, जो 6 गुना तक लॉसलेस इन-सेंसर जूमिंग प्रदान करता है।

इसके अलावा एआई-क्लैरिटी बढ़ाने वाले एल्गोरिदम के साथ यह 60 गुना अल्ट्रा जूम की सुविधा देता है।” उन्होंने कहा कि यह बताना भी जरूरी है कि प्रो वर्जन भी 30,000 रुपये से कम कीमत पर आने वाला एक यूनिक डिजाइन फोन है। इसके अलावा, एआई फीचर्स को लेकर ग्राहकों की रुचि को देखते हुए कंपनी ने इस फोन में एसेंशियल स्पेस की सुविधा दी है। एसेंशियल स्पेस एक नया एआई-पावर्ड हब है, जो नोट्स, आइडिया और इंस्पिरेशन के लिए काम आता है। राव ने कहा, “मुझे लगता है कि फोन 3ड्ड प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है।”



You may also like

Leave a Comment