बिजऩेस रेमेडीज/ अहमदाबाद/आईएएनएस Adani Group की लिस्टिंग कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार को Taxके रूप में 58,104.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इससे पहले के वर्ष में यह आंकड़ा 46,610.2 करोड़ रुपये था। यह जानकारी कंपनी द्वारा रविवार को दी गई।
Adani Group ने शासन के उच्चतम मानकों का पालन करने और अपने सभी पक्षकारों के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपनी ‘टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट्स’ जारी की है। समूह की लिस्टिंग कंपनियों, जिसमें अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड शामिल हैं, ने अलग-अलग रिपोर्ट जारी की है।
इन आंकड़ों में समूह की तीन अन्य लिस्टेड कंपनियों एनडीटीवी, एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज के द्वारा अदा किया गया टैक्स भी शामिल है, जिसे इन सात कंपनियों द्वारा ही होल्ड किया जाता है।
अदाणी गु्रप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, कि पारदर्शिता विश्वास का पहला स्तंभ होता है और मजबूत वृद्धि के लिए विश्वास जरूरी है। अरबपति कारोबारी ने कहा, कि भारत के राजकोष में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक के रूप में, हम मानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी अनुपालन से परे ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम करने के बारे में भी है। हमारे द्वारा देश के वित्त में योगदान किया गया प्रत्येक रुपया पारदर्शिता और सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Gautam Adani ने कहा कि इन रिपोर्टों को स्वेच्छा से जनता के साथ साझा करके, “हमारा लक्ष्य पक्षकारों के विश्वास को बढ़ावा देना और जिम्मेदार कॉर्पोरेट आचरण के लिए नए मानक स्थापित करना है। ‘टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट्स’ Adani Group द्वारा किए गए ग्लोबल टैक्स और अन्य योगदान के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराती हैं। इस स्वैच्छिक पहल के माध्यम से समूह का लक्ष्य पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना और पक्षकारों के विश्वास को बढ़ावा देना और अधिक जवाबदेह ग्लोबल टैक्स वातावरण में योगदान करना है।

