बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। राष्ट्रीय स्तर पर एंड टू एंड लॉजिस्टिक सर्विसेज देने वाली कंपनी है। कंपनी ने कारोबार को डायवर्सिफाई करके आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। वैश्विक स्तर पर मुश्किल माहौल के बावजूद कंपनी प्रगति कर रही है। हाल ही में कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने प्रभावशाली सप्लाई चैन सिस्टम स्थापित करने और ग्राहकों की मांग पूर्ति के लिए संपूर्ण रेल कंसाइनमेंट को बुक किया है। कंपनी के लिए यह माइलस्टोन है और इससे पता चलता है कि कंपनी ग्राहकों की सहूलियत के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: एक्यूरेसी शिपिंग लिमिटेड थर्ड पार्टी को रसद समाधान प्रदान करती है। कंपनी परिवहन वितरण, माल भाड़ा अग्रेषण, समाशोधन और अग्रेषण सेवाओं, कस्टम हाउस क्लीयरेंस, वेयरहाउसिंग और मूल्य वर्धित सेवाओं सहित अनुकूलित और एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स समाधान और सेवाएं प्रदान करती है। पूरे भारत में अपने विशाल और सुव्यवस्थित नेटवर्क की मदद से, कंपनी अपने ग्राहकों को समान रूप से परेशानी मुक्त ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। अपने ग्राहकों को उच्चतम स्तर की सीमा शुल्क निकासी सेवाएं प्रदान करने के लिए कंपनी की शुरुआत हुई थी। कंपनी ने कारोबार को डायवर्सिफाई करते हुए अशोक लीलैंड के डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में एचसीवी और नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप संचालक के रूप में पेट्रोलियम सेगमेंट में कारोबार को सफलतापूर्वक डायवर्सिफाई किया है।
कंपनी की परिचालन गतिविधियां: वर्तमान में कंपनी के 400 से ज्यादा ट्रक ऑपरेशनल हैं और कंपनी 1.80 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल के वेयरहाउस का प्रबंधन करती है। कंपनी के सारे देश में 14 ब्रांच ऑफिस हैं। कंपनी ने पूरी दुनिया की 72 एजेंसियों के साथ एग्रीमेंट किया है। कंपनी में 497 अधिक दक्ष कर्मचारी और 430 से ज्यादा प्रशिक्षित ड्राईवर कार्यरत हैं। 30 सितम्बर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी ने 49,764 कंटेनर का प्रबंधन किया है। कंपनी की बंडल्ड एवं स्टेण्डलोन सर्विस के लिए समस्त वेल्यू चेन में उपस्थिति है। कंपनी सेलर वेयरहाउस से गुड्स का कलेक्शन, पॉईन्ट ऑफ आरिजिन से इंटरनल ट्रांसपोर्ट, कस्टम र्फोमल्टी, पॉईन्ट ऑफ डेस्टिनेशन पर लोडिंग/अनलोडिंग व वेयरहाउसिंग इत्यादि सर्विसेज, एयर/सी/रोड़ ट्रांसपोर्ट, गुड्स इंश्योरेंस एवं पैकेजिंग, पॉईन्ट ऑफ आरिजिन पर हैंडलिंग कॉस्ट इत्यादि सर्विसेज देने का कार्य करती है। कंपनी के बिजनेस सेगमेंट में क्लियरिंग, फोर्वडिंग, ट्रांसर्पोटेशन, वेयरहाउसिंग, फ्यूलिंग स्टेशन, प्रोजेक्ट कॉर्गो और एचसीवी डीलरशिप शामिल हैं। प्रोजेक्ट कार्गो में कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक पर्सनल, हाई एंड हैवी लिफ्टिंग, फ्रेट फोरवर्डिंग और वेयरहाउसिंग की टेलरमेड सर्विस देती है। कंपनी को सबसे ज्यादा राजस्व फ्रेट फोरवर्डिंग एवं कस्टम क्लियरेंस से मिलता है। 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी को 41 फीसदी राजस्व मार्बल-ग्रेनाईट सेगमेंट से, 31 फीसदी सिरेमिक टाइल्स से प्राप्त हुआ है। कंपनी अब पेपर, टेक्सटाइल, ग्लास पर फोकस बढ़ा रही है,जिससे कंपनी की अन्य क्षेत्रों की एप्लीकेशन से शिपिंग सेगमेंट की परिचालन लागत कम हो सके। कंपनी का कुल राजस्व में अन्य सेगमेंट से करीब 28 फ़ीसदी राजस्व प्राप्त हो रहा है। 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही के लिए, रबर क्षेत्र से राजस्व बढक़र 15 फ़ीसदी हो गया, जबकि मार्बल क्षेत्र से राजस्व प्रभावशाली 42 फीसदी रहा। ये सकारात्मक रुझान विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी के परिचालन के विस्तार और विविधता लाने के सफल प्रयासों को उजागर करते हैं।
कारोबारी विस्तार: वित्त वर्ष 2020 में कंपनी नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप शुरू किए। कच्छ क्षेत्र में सभी नायरा एनर्जी आउटलेट्स के बीच कंपनी द्वारा सबसे बड़ी ईंधन भंडारण क्षमता के साथ सभी ईंधन और लुब्रिकेंट आवश्यकताओं के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन मुहैया कराया जा रहा है। कंपनी के कुल राजस्व में 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में पेट्रोलियम सेगमेंट की हिस्सेदारी 4 फीसदी दर्ज की गई है। जनवरी, 2022 में कंपनी ने अशोक लीलैण्ड की डीलरशिप शुरू की। कंपनी ने अशोक लीलैण्ड हैवी कॉमर्शियल व्हीकल्स की गांधी धाम, मुंद्रा और भुज में सेल्स एंड सर्विस डीलरशिप शुरू की। कंपनी के खुद के बेड़े में 400 से अधिक व्हीकल शामिल है और खुद का सर्विस सेंटर होने से कंपनी को लागत कम करने में मदद मिली है। 30 सितंबर 2024 की छमाही में एचएमसीवी सेगमेंट की कुल राजस्व में हिस्सेदारी 13 फीसदी रही है। चेन्नई ब्रांच में 5 नए वाहनों की खरीद के साथ कंपनी के बेड़े में विस्तार हुआ है और इससे कंपनी ग्राहकों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने में अधिक सक्षम होगी।
कंपनी का लक्ष्य: कंपनी को एक लॉजिस्टिक सॉल्यूशन पावरहाउस में बदल दिया गया है, जहां ग्राहकों की कुल संतुष्टि पर ध्यान देने के साथ अद्वितीय गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान की जाती है। एक अग्रणी राष्ट्रव्यापी, लॉजिस्टिक समाधान प्रदाता के रूप में कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों को ठोस विशेषज्ञता और गहन अनुभव के लाभों की पेशकश की, सेवाओं की एक पूर्ण और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी श्रृंखला की गारंटी दी जो आपूर्ति श्रृंखला में हर एक लिंक के लिए मूल्य जोड़ती है। कंपनी का लक्ष्य देश-भर में मार्केट लीडर्स में से एक बनना है, जो ग्राहकों की खुशी पर केंद्रित है तथा अपनी समर्पित और प्रेरित टीम के माध्यम से लॉजिस्टिक्स समाधानों को फिर से परिभाषित करता है। कंपनी ने एजूकेशन, हैल्थकेयर और प्राकृति आपदा क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियां कर सामाजिक सरोकार में भी अहम भूमिका निभा रही है। वैश्विक स्तर पर कठिन परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी ने कारोबार को सफलतापूर्वक डायवर्सिफाई किया है। कंपनी का अन्य क्षेत्रों की एप्लीकेशन से शिपिंग सेगमेंट की परिचालन लागत को कम करने का लक्ष्य है।
ग्राहक पोर्टफोलियो: कंपनी के ग्राहकों में जॉनसन, इगरसॉल रेंड, वेदांता, ज्योति, सुप्रीम, येरा, हॉल्डेन ग्लास, गोदरेज, सोमनाथ, अरविंद, सिम्फनी, आरके मार्बल, एस्ट्रोन, आरकेलिक ग्रुप, कजारिया, सिम्पोलो, ए क्लास मार्बल, क्रोमेनी स्टील्स, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लि., वरमोरा टाइल्स और निटको इत्यादि प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। कंपनी के नए ग्राहक पोर्टफोलियो में वेलस्पन, सूर्या रोशनी,एबरेल लिमिटेड और गोकुल केमिकल्स जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हुई है।
कंपनी के तिमाही नतीजे: 30 सितंबर 2024 को समाप्त 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने गत वित्त की समान छमाही में अर्जित 349.5 करोड़ रुपए के मुकाबले 30 फीसदी अधिक 455.3 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। सितंबर छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5.2 करोड़ रुपए के मुकाबले 202 फीसदी अधिक 15.6 करोड़ रुपए का ईबिटा हासिल किया है। उक्त छमाही में कंपनी का ईबिटा मार्जिन 3.4 फीसदी दर्ज किया गया। सितंबर छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5.8 करोड़ रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि के मुकाबले 2.9 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कमजोर वैश्विक मांग और कंटेनर उपलब्धता के कारण लॉजिस्टिक्स क्षेत्र प्रभावित हुआ। इजऱाइल-फिलिस्तीनी संघर्ष और लाल सागर संकट जैसे भू-राजनीतिक तनावों ने मात्रा को प्रभावित किया। हालाँकि, कंपनी ने उच्च माल ढुलाई दरों पर सफलतापूर्वक काम किया, जिसके परिणामस्वरूप समग्र प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
संपूर्ण रेल कंसाइनमेंट को बुक किया: आपूर्ति श्रृंखला दक्षता बढ़ाने और ग्राहकों की मांगों को पूरा करने की अपनी चल रही प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, एक्यूरेसी शिपिंग लिमिटेड ने कंजाइनमेंट के लिए एक समर्पित रेल सेवा हासिल की है। संपूर्ण रेल बुकिंग माल परिवहन के लिए एक सुव्यवस्थित और विश्वसनीय प्रक्रिया सुनिश्चित करती है, जो कंपनी के लॉजिस्टिक्स परिचालन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक्यूरेसी शिपिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनय त्रिपाठी ने कहा, “हम अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को बढ़ाने के लिए यह कदम आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।यह कदम परिचालन दक्षता को अनुकूलित करने, लीड समय को कम करने और हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है। संपूर्ण रेल बुकिंग लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे और परिचालन उत्कृष्टता में हमारे चल रहे निवेश को दर्शाती है।”

