Tuesday, August 18, 2026 |
Home EducationUEM Jaipur में AIU वेस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 12 जनवरी से

UEM Jaipur में AIU वेस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 12 जनवरी से

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM Jaipur) 12 से 16 जनवरी 2025 तक प्रतिष्ठित AIU वेस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। यह टूर्नामेंट भारत के पश्चिमी क्षेत्र की विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रतिभाशाली महिला खिलाडय़िों को एक मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने कौशल, खेल भावना और हैंडबॉल के प्रति जुनून का प्रदर्शन करेंगी।
यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वेजॉय चटर्जी ने जानकारी दी कि पांच दिवसीय यह टूर्नामेंट UEM जयपुर परिसर के अत्याधुनिक खेल सुविधाओं पर आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रमुख विश्वविद्यालयों की टीमें चैंपियनशिप खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जो रोमांचक खेल और कड़ी प्रतिस्पर्धा का साक्षी बनेगा। UEM जयपुर खेलों को प्रोत्साहन देने और छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी विश्वविद्यालय के समग्र विकास और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति समर्पण के अनुरूप है। इस आयोजन में खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना है, जो इसे महिला खेलों का एक भव्य उत्सव बनाएगा। सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए यादगार अनुभव देने हेतु तैयारियाँ जोरों पर हैं।



You may also like

Leave a Comment