जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘Vishwas Agri Seeds Limited‘ बीजों की प्रोसेसिंग और आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी का राजस्व 57.44 करोड़ रुपए और 2.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी ने 2.90 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
ये करती है कंपनी: 2013 में स्थापित, Vishwas Agri Seeds Limited वितरण नेटवर्क के माध्यम से किसानों को बीज प्रसंस्करण और आपूर्ति करने के व्यवसाय में संलग्न है। कंपनी अपने बीज “विश्वास” ब्रांडनेम से बेचती है। विश्वास एग्री सीड्स लिमिटेड के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में मूंगफली, सोयाबीन, गेहूं, जीरा, हरा चना, काले चने के फसल के बीज, कपास के लिए रिसर्च हाइब्रिड बीज, कैस्टोल, बाजरा, मक्का, संकर सब्जी बीज, मिर्च, टमाटर, बैंगन, तरबूज, स्वीट कॉर्न पत्तागोभी, प्याज, धनिया के बीज, मेथी, सरसों, लूसर्न, गाजर के बीज आदि शामिल हैं।
Vishwas Agri Seeds Limited का वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज सुविधा के साथ बीज प्रसंस्करण इकाई का वाणिज्यिक संचालन बावला, जिला: अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है।
31 मार्च, 2023 तक, कंपनी ने 40 से अधिक विभिन्न खेतों की फसलों और सब्जियों के लिए बीज का उत्पादन किया है। Vishwas Agri Seeds Limited की उपस्थिति गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में है। कंपनी के पास फसलों की 75 से अधिक किस्मों के बीज हैं। कंपनी में 18 कर्मचारी कार्यरत हैं जो उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री का काम संभालते हैं।

