Sunday, October 25, 2026 |
Home Health and Lifestyleदो दिवसीय Care Global Health Festival (जीएचडब्ल्यूएफ) के महाकुम्भ का आगाज

दो दिवसीय Care Global Health Festival (जीएचडब्ल्यूएफ) के महाकुम्भ का आगाज

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
जयपुर के स्टेचू सर्किल सिथित, बीएम बिड़ला ऑडिटोरियम में आज हुआ जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस प्रा. लि. (जेएचडब्ल्यू) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘Care Global Health Festival (जीएचडब्ल्यूएफ) के महाकुम्भ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का फॉर्मल इनॉगरेशन, मेयर जयपुर हेरिटेज, कुसुम यादव; पूर्व चेयरमैन, राजस्थान लघु उद्योग निगम, राजीव गुप्ता और विधायक, बयाना, ऋतू बनावत द्वारा दीप प्रज्वलित और फीता काट कर किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में विधायक सिविल लाइन्स, गोपाल शर्मा; विधायक किशनपोल, आमीन कागजी और केयर हेल्थ इन्शुरन्स से संजीव मेघानी अरिंदम सिन्हा एव मणिपाल सिग्ना के अरुण कौशिक ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर मौजूद मेयर जयपुर हेरिटेज, कुसुम यादव ने कहा कि ‘जान है तो जहान है, मैं इस कार्यक्रम के लिए आयोजक हिम्मत सिंह, भूपेंद्र सिंह और जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस की पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं कि वे ये सभी मिलकर लोगों को हैल्थ के लिए जागरुक कर रहे हैं। जिस तरह से प्रदेश में अस्पताल और मेडिकल क्षेत्र बढ़ रहा है उससे लगता है ये जयपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा। वहीं पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की पार्टनरशिप जब तक नहीं होती है तब तक इंडस्ट्री का विकास संभव नहीं है। इस कार्यक्रम के पीछे यह उद्देश्य है कि राजस्थान और जयपुर और इंडिया भी पूरी तरह से फिट हो।
इस मौके पर जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस के सीईओ हिम्मत सिंह ने कहा कि हम जो दो सालों से मेहनत कर रहे थे वो आज आप लोगों की बड़ी संख्या में यहां मौजूदगी देखकर लगता है कि सफल हुई। इस महोत्सव में देश के 20 प्रमुख हस्पतालों के विशेषज्ञ, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों प्रतिभागी शिरकत करे रहे हैं। इस साल आयोजन के पार्टनर, केयर हेल्थ इंश्योरेंस; सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस और ओसवाल सोप हैं। स्वास्थ्य को रोचक और सुलभ बनाने के उद्देश्य से हम हर प्रतिभागी को 15,000 रुपये के मुफ्त मेडिकल टेस्ट और एक हेल्थ बुकलेट दे रहे हैं जिससे उन्हें पूरे साल फ्री या डिस्काउंटेड ओपीडी सेवाओं का लाभ मिल सके। इस इवेंट में होम्योपैथी, डेंटल केयर, आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल हैं, जो स्वास्थ्य और वेलनेस के विभिन्न आयामों पर जानकारी प्रदान कर रहे हैं। फेस्टिवल में आज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया जिसमे 2,000 बीमा सलाहकारों को एक साथ एक छत के नीचे लाया गया। फेस्टिवल के इस संस्करण को ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्ल्यूएफ) का नाम दिया गया है, जो पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के जेएचडब्ल्यू के विजन को प्रतिबिंबित करता है।
जेएचडब्लू के सह-संस्थापक, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज 5 पैनल डिस्कशन हुए जिसमे पहला द जे.सी. शो: स्वस्थ क्रांति: आधुनिकरण की चुनोतिया एव समाधान पर डॉ. जगदीश चंद्र (सीईओ एवं एडिटर इन चीफ, भारत 24) और एंकर प्रीति सक्सेना के बीच हुआ जिसमे जगदीश चंद्र ने बताया कि आज की भाग-दौड़ बरी जिन्दगी में हमें सबसे पहले अपने सोने और जागने का समय निर्धारित करना चाहिए और हमें अपने आप को दिन में एक बार समय देना चाहिए। भोजन का सेवन छोटे छोटे हिस्सों में ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया की वो खुद किस प्रकार अपने को स्वस्थ रखते है और स्वस्थ रहने के लिए कैसी जीवन शैली अपनानी चाहिए; कैंसर केयर टुडे: आशा, उपचार और रोकथाम: में नारायणा हेल्थ के डॉक्टर डॉ. रोहित स्वामी; डॉ. प्रीति अग्रवाल; डॉ. निधि पाटनी; डॉ. तेज प्रताप; डॉ. पूनम गोयल और केयर हेल्थ इंश्योरेंस के संजीव मेघानी ने कैंसर से बचाव और किस तरह उसे घर पर ही कैसे डिटेक्ट किया जा सके पर विचार किया; फिट टू द बोन: ऑर्थोपेडिक केयर और स्पोर्ट्स साइंस: में शाल्बी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ पूर्व भारतीय धावक, गोपाल सैनी और मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस के जोनल बिजनेस हेड, अरुण कौशिक ने अपने अपने तरीको से बताया कि हम किस प्रकार अपनी बोनस को फिट रख सकते हैं; एम्पावर हर: महिलाओं का स्वास्थ्य, अधिकार और दृढ़ता: में रितु बनावत (विधायक), डॉ. सुषमा अग्रवाल (श्रीश्टि अस्पताल की डायरेक्टर), सामाजिक कार्यकर्ता, भाग्यश्री सैनी, सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस की मार्केटिंग हेड, सपना देसाई, फोर्टी की वाइस प्रेसिडेंट, नीलम मित्तल और माय एम, आरजे नूपुर; ब्रिजिंग द गैप: बीमा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों का संयोजन: में अरिंदम सिन्हा, अरुण कौशिक, विशाल शर्मा, दीपक गुप्ता और राजेंद्र सिंह राठौड़ जैसे प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।



You may also like

Leave a Comment