Wednesday, July 8, 2026 |
Home Business Remediesपरमपूज्य स्वामी रामदेव जी व परमश्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी द्वारा स्थापित आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् का 12वाँ वार्षिकोत्सव आज धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

परमपूज्य स्वामी रामदेव जी व परमश्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी द्वारा स्थापित आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् का 12वाँ वार्षिकोत्सव आज धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

by Business Remedies
0 comments
  • मैं गद्गद हूँ कि परमपूज्य स्वामी जी महाराज अपनी जन्मभूमि हरियाणा की धरती पर वर्तमान से सौ गुना अधिक क्षमता की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि
  • आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ के विद्यार्थियों में नेतृत्व की सहज क्षमता विद्यमान है।स्वामी जी महाराज
  • आचार्यकुलम् का वार्षिकोत्सव पतंजलि परिवार के राष्ट्रोत्थान यज्ञ की झाँकी मात्र है।आचार्यश्री महाराज

उल्लेखनीय है कि पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजितनेतृत्व के लिए शिक्षाविषय पर आधारित वार्षिकोत्सव के मुख्य कार्यक्रम ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, आचार्य चाणक्य, सम्राट चन्द्रगुप्त, गुरुवर विरजानंद, महर्षि दयानंद सहित परमपूज्य स्वामीजी व आचार्यश्री के चरित्रों व नेतृत्व से समाहित प्रेरक झाँकी का मंचन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हरियाणा प्रान्त के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, विशिष्ट अतिथि स्वामी अवधेशानंद जी, स्वामी रवीन्द्र पुरी जी, स्वामी हरिचेतनानंद जी, हरियाणा भजपा के संगठन महामंत्री श्री फनेंद्रनाथ शर्मा जी, योग आयोग के अध्यक्ष श्री जयदीप आर्य जी, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल जी,  राज्यमंत्री श्री श्यामवीर सैनी जी, हरिद्वार भजपा जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति जी सहित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों और आचार्यों सहित पतंजलि योगपीठ परिवार की भरपूर सराहना की।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा किमैं गद्गद हूँ कि परमपूज्य स्वामी जी महाराज अपनी जन्मभूमि हरियाणा की धरती पर वर्तमान से सौ गुना अधिक क्षमता के ग्लोबल आचार्यकुलम् , पतंजलि विश्वविद्यालय तथा वेलनेस निर्माण की योजना पर कार्य कर रहे हैं। हरियाणा सरकार इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की पूर्ति में सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

इस भव्य कार्यक्रम में परमपूज्य स्वामीजी द्वारा सत्र 2023-24 के कक्षा 5-12 में प्रथमद्वितीयतृतीय स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विविध योग, क्रीड़ा व कला प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आदर्श विद्यार्थी सम्मान अनमोल व प्रतिभा को तथा सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार आपस सदन को मिला । 

इस पावन अवसर पर यूरोपियन अंतर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष प्रो. रोबोटो जी, भारत में अंतर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष मोहंती जी, आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ० ऋतंभरा शास्त्रीबहन जी‘, प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी, उपप्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, स्वामी अर्जुनदेव जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा जी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित जी,  सभी संन्यासीगण, आचार्यवृंद, कर्मचारीगण विद्यार्थी व अभिभावकगण सहित सम्पूर्ण पतंजलि परिवार उपस्थित रहा ।



You may also like

Leave a Comment