बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। हम अपने जीवन में महिलाओं का सम्मान करें, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं एवं अपने कर्तव्यों का सही रुप में पालन करें, यही सबसे बड़ी पूजा है। उक्त उदगार वैशाली नगर एसीपी आलोक गौतम ने एस.के.जे. ज्वैलर्स डांडिया महारास-2024 के पोस्टर विमोचन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें शक्ति स्वरूपा नारी शक्ति का महत्व बताता है। गौतम ने मां अम्बे की आराधना एवं महिला शक्ति के सम्मान में आयोजित डांडिया महारास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हर्षोल्लास एवं उत्साह का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस प्रशासन सदैव आप के साथ है।
इस अवसर पर डांडिया महारास के आयोजक पवन टांक ने बताया कि नवरात्रि फेस्टिवल के तहत हर वर्ष की भांति वैशाली नगर गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज में 9, 10, 11 अक्टूबर को प्रतिदिन सायं 5 से रात्रि 10 बजे तक डांडिया उत्सव मनाया जाएगा। इसमें मीडिया पार्टनर बिजनेस रेमेडीज होगा। उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ढेरों पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

