बिजऩेस रेमेडीज/पुणे
देश में अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने श्रीनिवास राव रावुरी (मित्रों और सहयोगियों के लिए श्रीनि) को अपना चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (सीआईओ) नियुक्त किया है। वे कंपनी की निवेश टीम को लीडरशिप प्रदान करेंगे और इसके निवेश प्रदर्शन को कस्टमाइज करने की दिशा में पोर्टफोलियो का प्रबंधन करेंगे। नेतृत्व की भूमिका में, श्रीनिवास जोखिम का प्रबंधन करते हुए और नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप, ग्राहकों के लिए वेल्थ और सभी हितधारकों के लिए लाभप्रदता के निर्माण की
दिशा में कंपनी की परिसंपत्तियों को आवंटित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। श्रीनिवास एक अनुभवी निवेश पेशेवर हैं, जिन्हें भारतीय वित्तीय बाजारों में इक्विटी संबंधी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में लगभग तीन दशकों का अनुभव है। भारत की पहली बुटीक इक्विटी रिसर्च फर्म में एक विश्लेषक के रूप में शुरुआत करते हुए, उन्होंने रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल्स, टेलीकॉम और पावर जैसे क्षेत्रों को कवर करते हुए दो दशकों से अधिक समय बिताया। श्रीनिवास ने निवेश विशेषज्ञ के रूप में पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट जैसे संगठनों में काम किया है, जहां उन्होंने विकास को गति देने और संपत्ति बनाने के लिए अपनी संबंधित निवेश रणनीतियों को साकार किया। वे पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट से बजाज आलियांज लाइफ में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने एसेट मैनेजमेंट कंपनी को उद्योग में सबसे तेजी से बढऩे वाली कंपनियों में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बजाज आलियांज लाइफ के एमडी और सीईओ तरुण चुघ ने कहा कि श्रीनिवास एक ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु पर हमारे साथ जुड़े हैं, जब हम अपनी परिवर्तनकारी यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान दौर में बेहतर विनियामक वातावरण और मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था के कारण जीवन बीमा में निवेश करने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है और वे अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय वित्तीय बाजारों के भीतर श्रीनिवास का व्यापक अनुभव बहुत मूल्यवान साबित होगा, क्योंकि साथ ही हम अपनी क्षमताओं को मजबूत करना जारी रखेंगे। बजाज आलियांज लाइफ के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर के रूप में अपनी नियुक्ति पर श्रीनिवास ने कहा कि जीवन बीमा, आज, ग्राहकों के लिए अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों की ओर निवेश करने के लिए सबसे मजबूत वित्तीय साधनों में से एक के रूप में उभर रहा है। दरअसल जीवन बीमा एक ऐसा साधन है, जिसमें अनुशासित तरीके से निवेश करने पर महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं और साथ ही अपने परिवार के लिए आमदनी जुटाने वाले मुखिया के लिए सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है। मैं बजाज आलियांज लाइफ के साथ ग्राहकों की इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। इनोवेशन के साथ-साथ एक्सीलैंस के प्रति बजाज आलियांज की प्रतिबद्धता के बारे में सब जानते हैं मैं ऐसी प्रेरित और केंद्रित टीम में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। श्रीनिवास ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की है।

