Wednesday, September 9, 2026 |
Home Breaking NewsRBI निदेशक मंडल ने वैश्विक, घरेलू अर्थव्यवस्था की समीक्षा की

RBI निदेशक मंडल ने वैश्विक, घरेलू अर्थव्यवस्था की समीक्षा की

by Business Remedies
0 comments
Reserve Bank of India (RBI)

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। Reserve Bank of India (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक में वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य तथा उससे जुड़ी चुनौतियों की समीक्षा की गयी। आरबीआई के बयान के अनुसार, रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 610वीं बैठक यहां गवर्नर शक्तिकान्त दास की अध्यक्षता में हुई। आरबीआई ने कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने स्थानीय निदेशक मंडलों के कामकाज और चुनिंदा केंद्रीय कार्यालय विभागों की गतिविधियों सहित भारतीय रिजर्व बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाज की भी समीक्षा की।’’ बैठक में डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर शामिल हुए। केंद्रीय निदेशक मंडल के अन्य निदेशक सतीश के मराठे, रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, वेणु श्रीनिवासन, पंकज रमनभाई पटेल और रवींद्र एच ढोलकिया भी बैठक में शामिल हुए। आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव नागराजू मद्दीराला भी बैठक में शामिल हुए।



You may also like

Leave a Comment