Monday, July 13, 2026 |
Home Metro City Special‘नेशनल स्पोर्ट्स सप्ताह 2024’ के अंतर्गत वॉकथॉन एवं टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

‘नेशनल स्पोर्ट्स सप्ताह 2024’ के अंतर्गत वॉकथॉन एवं टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अंचल एवं क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर द्वारा ‘नेशनल स्पोर्ट्स सप्ताह 2024’ के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें वॉकथॉन और टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रमुख रहे। इन आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य और फिटनेस एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही आपसी सहयोग और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करना।
दिनांक 29 अगस्त 2024 को वॉकथॉन का आयोजन सिटी पार्क, मानसरोवर, जयपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.45 बजे हुई, और इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा से सभी आयु वर्ग के स्टाफ सदस्यों के साथ राजस्थान हाउसिंग बोर्ड से के.के.दीक्षित (डिप्टी कमिश्नर) ने भी हिस्सा लिया। वॉकथॉन के माध्यम से फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
दिनांक 30 अगस्त 2024 को, क्रिकज़ोन टर्फ बॉक्स क्रिकेट, होटल मैरियट के पास, जयपुर में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया और खेल को अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक और मनोरंजक बना दिया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाडिय़ों ने खेल भावना और टीम वर्क का परिचय दिया, जिससे बैंक के सदस्यों के बीच आपसी संबंध और मजबूत हुए।
उक्त दोनों अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा से हर्षद कुमार सोलंकी (महाप्रबंधक, जयपुर अंचल), बृज मोहन मीना (उप महाप्रबंधक), आर.के. मीना (उप महाप्रबंधक) एवं दीपक कुमार सिंह (उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख), एस.के. बिरानी (उप महाप्रबंधक), उप क्षेत्रीय प्रमुख एस.सी. जाजू सहित अंचल कार्यालय, जयपुर एवं जयपुर क्षेत्र के सभी स्टाफ सदस्यों ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।



You may also like

Leave a Comment