Friday, July 10, 2026 |
Home Business Remedies‘रोजगार आपके द्वार’ ईएआर का अनूठा अभियान युवाओं को रोजगार के लिए

‘रोजगार आपके द्वार’ ईएआर का अनूठा अभियान युवाओं को रोजगार के लिए

डूंगला में एक दिवसीय रोजगार मेला 31 अगस्त को, ईएआर जॉब्स पॉइंट और ईएआर वेलफेयर फाउंडेशन रहेंगे सहयोगी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (ईएआर) की ओर से 31 अगस्त, शनिवार को डूंगला, जिला चित्तौडगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजनकर्ता सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक होंगे, जिन्होंने गांवों के युवाओं के लिए अहम पहल की है।

पत्रकारों से बातचीत में ईएआर के अध्यक्ष एन.के.जैन ने बताया कि शहरों में बड़े नामी फाइव स्टार स्कूलों, कॉलेजों और बड़े ब्रांड वाली यूनिवर्सिटीज में तो कैम्पस के दौरान बहुत बड़ी और नामी कंपनी कैंडिडेट्स को जॉब देने व सेलेक्ट करने आ जाती हैं, पर गांव के टैलेंटेड बच्चे इस अवसर से वंचित रह जाते हैं। जबकि भारत की अधिकांश युवा आबादी गांवों में बसती है। इसके लिए हमने महत्वपूर्ण पहल की है।

 

ईएआर जॉब्स पॉइंट की चेयरमैन व प्लेसमेंट एक्सपर्ट पूजा गुप्ता ने बताया कि इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने अपने प्लेसमेंट वर्टिकल ईएआर जॉब्स पॉइंट और सामाजिक प्रकल्प ईएआर वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर ये अभियान शुरू किया गया है। रोजगार आपके द्वार पहले बानसूर (जिला अलवर) में लगाया गया था। अब 31 अगस्त शनिवार को डूंगला (जिला चित्तौडग़ढ़) में एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसके आयोजनकर्ता सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक होंगे, जिन्होंने गांवों के युवाओं के लिए अहम पहल की है।

ईएआर के सलाहकार मनोज मेशराम के अनुसार इस रोजगार मेले में ईएआर ने अपने सदस्य उद्योगों के अलावा भी राजस्थान के बाहर की नामी कंपनियों को बुलाया है, ताकि गांव के स्किल्ड युवाओं को भी रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकें। ईएआर के सचिव एस.के.पाटनी ने बताया कि रोजगार मेले में दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, ईएआर जॉब्स पॉइंट व ईएआर वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े सदस्य शामिल होंगे।

रोजगार मेले में मुख्य रूप से मैसर्स जेके टायर, कांकरोली, सुब्रोस लि.अहमदाबाद, स्क्वॉयर इंश्योरेंस, जयपुर, जे.जे.प्लास्ट, मुंबई, अशोका लीलेंड, अलवर, हिंदुस्तान जिंक, उदयपुर के अलावा लगभग 30 से ज्यादा प्रमुख कम्पनीज भाग लेंगी।



You may also like

Leave a Comment