Monday, July 13, 2026 |
Home Metro City Specialविधायक डॉ. सतीश पूनिया ने खोरा बीसल जालसू के सरकारी स्कूल में 4 कक्षा-कक्षों का उद्धाटन किया

विधायक डॉ. सतीश पूनिया ने खोरा बीसल जालसू के सरकारी स्कूल में 4 कक्षा-कक्षों का उद्धाटन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। खोराजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खोरा बीसल जालसू में गुरुवार, 15 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाधायक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश पूनिया ने 36 लाख की लागत से बनने वाले 4 कक्षा कक्षों उद्धाटन किया। विद्यालय में बनने वाले 4 कक्षा-कक्षों का विकास कार्य राउंड टेबल संस्था जयपुर हेरिटेज 185 के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
डॉ. पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा विधानसभा क्षेत्र हर सेक्टर में तरक्की कर रहा है और मेरा लक्ष्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, पेयजल, रोजगार, पर्यटन इत्यादि सभी सेक्टर में आमेर विकास का आधुनिक मॉडल बनकर पूरे देश के लिए प्रेरणा बने। विशेषकर शिक्षा की मजबूती हमारी प्राथमिकता हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा, राउंड टेबल इंडिया के एरिया बारा के अध्यक्ष अनुतोष संचेती, राउंड टेबल जयपुर हेरिटेज 185 के चेयरमैन निहार गुप्ता, लेडीज सर्किल 128 की चेयरपर्सन आकांक्षा सिंघल, सेक्रेटरी अंशुल जिंदल, पूर्व चेयरमैन डॉ. कपिल सिंघल, अमित जैन एवं करुण मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment