बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले फैकल्टी इनोवेटर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने उन फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया, जिन्होंने शोध और नवाचार के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। पिछले तीन वर्षों में विश्वविद्यालय ने 250 से अधिक फैकल्टी सदस्यों को आईपीआर के प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया है।
इसके परिणामस्वरूप, जेईसीआरसी से संबद्ध 126 पेटेंट दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 111 पेटेंट प्रकाशित हो चुके और 26 पेटेंट्स ग्रांट हो चुके हैं। यह यूनिवर्सिटी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और शोध एवं नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।जेईसीआरसी विश्वविद्यालय ने शोध और नवाचार के इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। इस दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए, विश्वविद्यालय अपने फैकल्टी और छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
विशेष रूप से, छात्रों के पेटेंट को प्रोत्साहित करने के लिए भी यूनिवर्सिटी विशेष प्रयास कर रही हैं। इस दिशा में जागरूकता कार्यक्रमों और वर्कशॉप्स का आयोजन किया जा रहा है, ताकि छात्रों को पेटेंट दाखिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके और उन्हें इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा सके। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया कि इन सफलताओं से प्रेरित होकर, आने वाले समय में शोध और नवाचार के और भी बेहतरीन उदाहरण स्थापित होंगे। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि वह देश के अग्रणी शोध संस्थानों में अपनी पहचान बनाए और इस दिशा में उसके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
प्रेसिडेंट, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी प्रो. विक्टर गंभीर ने इस इस अवसर को गर्व और खुशी का अवसर बताया और कहा की हालांकि, इस पहचान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। हम भारत की वैश्विक आविष्कार सूची में भारत के वैश्विक स्थान को ऊंचा करने के लिए आईपीआर पारिस्थितिकी को बनाए रखने का महत्व मानते हैं। दुनिया अब हमसे अधिक योगदान, आविष्कार और अनुसंधान के लिए उम्मीद के साथ देख रही है। हम अपने फैकल्टी और छात्रों से सभी नए विचारों का स्वागत करते हैं ताकि हम एक साथ मिलकर वैश्विक स्तर पर अधिक उपलब्धियों को हासिल कर सकें। हाल ही में भारतीय आईपी राष्ट्रीय परिषद और एसोसिएट चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी को एसोचैम द्वारा सर्वश्रेष्ठ आईपी उत्कृष्टता यूनिवर्सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

