Wednesday, July 15, 2026 |
Home Business Remediesकम जोखिम, शुद्धता की गारंटी और निवेश में सुविधा के चलते भारतीयों में बढ़ रहा है डिजिटल गोल्ड का आकर्षण : Navi Survey

कम जोखिम, शुद्धता की गारंटी और निवेश में सुविधा के चलते भारतीयों में बढ़ रहा है डिजिटल गोल्ड का आकर्षण : Navi Survey

by Business Remedies
0 comments
The attraction of digital gold is increasing among Indians due to low risk, guarantee of purity and convenience in investment: Navi Survey

बिजनेस रेमेडीज/बेंगलुरु। डिजिटल गोल्‍ड एक अनूठी पेशकश है जो ग्राहकों को आधुनिक और नए रूप में पारंपरिक एसेट क्‍लास (परिसंपत्ति वर्ग) में निवेश करने की अनुमति देती है। डिजिटल गोल्ड के निवेशकों और गैर-निवेशकों के बीच नावी (NAVI) द्वारा किया गया एक हालिया अध्ययन भारत में डिजिटल गोल्ड को अपनाने के मुख्य कारणों और साथ ही इसे व्यापक रूप से अपनाने में बाधा डालने वाले कारणों के बारे में बताता है।

नावी द्वारा किए गए अध्ययन से डिजिटल सोने में निवेश को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारण ये हैं:

1. सोना = अच्छा रिटर्न

50% निवेश इसलिए किया क्योंकि सोने ने हाल के दिनों में अच्छा रिटर्न दिया है।

2. डिजिटल गोल्ड = चोरी का कोई खतरा नहीं

39% का मानना है कि घर पर फिजिकल गोल्ड रखने की तुलना में डिजिटल गोल्‍ड कम जोखिम भरा है – चोरी की कोई चिंता नहीं है।

3. सोने में शुद्धता को लेकर संतुष्टि

36% ने ‘डिजिटल गोल्ड’ में इसकी शुद्धता के कारण यानी 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीदने की क्षमता के कारण निवेश किया है।

4. डिजिटल गोल्ड अधिक सुविधाजनक है

25% को डिजिटल गोल्ड पेश करने वाले ऐप के माध्यम से किसी भी समय इसे खरीदने, बेचने और किसी भी समय अपने द्वारा किए गए निवेश को ट्रैक करने की सुविधा पसंद है।

जैसा कि नवी द्वारा किए गए अध्ययन में कुछ बातें सामने आई हैं, डिजिटल गोल्ड में निवेश को रोकने वाली प्रमुख बाधाएं:

1. निवेश की प्रक्रिया और इससे होने वाले लाभ के बारे में अनिश्चितता

67% नॉन-यूजर्स डिजिटल गोल्ड में निवेश की प्रक्रिया या इससे मिलने वाले लाभ के बारे में अनिश्चित थे।

2. फिजिकल गोल्ड की तरह ‘छूने और महसूस करने’ की सुविधा नहीं

ज्‍वैलरी से खरीदे गए सोने को ‘छूने और महसूस करने’ की क्षमता के कारण 44% ने फिजिकल गोल्‍ड को प्राथमिकता दी।

3. अन्य कारक

डिजिटल गोल्ड में निवेश न करने के कुछ अन्य कारणों में स्‍टॉक मार्केट की तुलना में कम रिटर्न, ऑनलाइन धोखाधड़ी का डर, डिजिटल या फिजिकल गोल्ड खरीदते समय जीएसटी लगाया जाना (प्रत्येक कारण के लिए 37%) थे।

 

नावी द्वारा किए गए अध्ययन के रिजल्‍ट अधिक वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और डिजिटल गोल्ड के लाभ के बारे में आम उपभोक्ताओं की चिंताओं को दूर करने और सवालों के जवाब देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हैं। यह व्यापक रूप से फिजिकल गोल्ड को अपनाने को प्रेरित कर सकता है, जिससे कंज्‍यूमर्स आधुनिक और नए रूप में सोने में निवेश कर उसका लाभ उठा सकेंगे।



You may also like

Leave a Comment