Thursday, July 23, 2026 |
Home Business and Economyएसबीआई म्यूचुअल फंड व्दारा निवेशकों के लिए एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्चुनिटीज फंड योजना

एसबीआई म्यूचुअल फंड व्दारा निवेशकों के लिए एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्चुनिटीज फंड योजना

by Business Remedies
0 comments

मुंबई ।एसबीआई म्यूचुअल फंड ने नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप निवेशकों के लिए एक नया फंड एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्चुनिटीज फंड का आरंभ किया है । यह फंड मुख्यतः ओपन-एंडेड श्रेणी में है । नई रणनीतियों और अवधारणाओं को भुनाने की चाहत रखने वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी-संबंधित विकल्पोमें निवेश करके निवेशकों को दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि के अवसर प्रदान करना, यह इस फंड का मुख्य निवेश उद्देश्य है । हालाँकि, इस बात का कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता कि, योजना के निवेश उद्देश्य पूरे होंगे । इस फंड के लिए निफ्टी 500 टीआरआई बेंचमार्क इंडेक्स होगा ।

 

नए फंड के लॉन्च पर बोलते हुए, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री. शमशेर सिंह ने कहा, “आज हमारा देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और विकसित भारत का केंद्र बिंदु इनोवेशन बन गया है । स्टार्ट अप इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन और इंडिया स्टैक जैसी पहलों के माध्यम से स्कूल से लेकर उद्योग तक नवाचार की संस्कृति और मजबूत बनाना यह सरकार का लक्ष्य है । एक बड़े उपभोक्ता बाजार के साथ-साथ एक मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ एक संपन्न स्टार्टअप और निवेश अर्थव्यवस्था वर्तमान में हमारे देश को नवाचार क्षितिज पर एक नेता के रूप में उभरने के लिए कई अनुकूल कारक प्रदान कर रही है । प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए लगातार नवाचार कर रहे और ग्राहकों को प्रदान किए जाने वाले तत्वों में मूल्य जोड़ने के लिए अलग तरीके से काम कर रहे कंपनियों में निवेश के लिए इच्छुक निवेशकों के लिए एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्चुनिटीज फंड एक शानदार अवसर है ।”

 

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के उप प्रबंध निदेशक और सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री. डी. पी. सिंह ने कहा, “हमने ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाओं, ऊर्जा, मीडिया और मनोरंजन, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, ई-कॉमर्स और उद्योग जैसे क्षेत्रों में नवाचार द्वारा संचालित कई बदलावों और उथल-पुथल का अनुभव किया है । सरकार और निजी क्षेत्र के सक्रिय सहयोग से नवाचार पर आधारित नए स्टार्टअप को बढ़ावा मिला है । मेरा दृढ़ विश्वास है कि, हमारा देश प्रौद्योगिकी अपनाने और डिजिटल परिवर्तन में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्चुनिटीज फंड निवेशकों को उन सक्षम नवीन अवधारणाओं का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करता है, जो अगली पीढ़ी के भारत को परिभाषित कर रहे हैं ।”

 

इसके अलावा एडीआर/जीडीआर/विदेशी इक्विटी, विदेशी ईटीएफ और ऋण प्रतिभूतियों जैसे विदेशी निवेश साधनों में निवेश के अवसर फंड तलाश सकता है । योजना की शुद्ध संपत्ति के 35 प्रतिशत से अधिक ऐसा निवेश नहीं होगा और समय-समय पर उपलब्ध अधिकतम सीमा शर्तों के अधीन होगा । इस फंड में धन के विस्तृत आवंटन के बारे में जानकारी के लिए, निवेशकों को इस फंड योजना के सूचना दस्तावेज़ का संदर्भ लेना चाहिए ।

एसबीआई इनोवेटिव अपॉर्चुनिटीज फंड के फंड मैनेजर श्री. प्रसाद पडाला और श्री. प्रदीप केसवन (विदेशी प्रतिभूतियों के लिए समर्पित फंड मैनेजर) यह दोनों हैं ।



You may also like

Leave a Comment