बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक आईआईएम संबलपुर ने दिल्ली परिसर में वसंत कुंज के आईएसआईडी में वर्किंग प्रोफेशनल्स के दूसरे एमबीए बैच का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। एनएसई अकादमी द्वारा संचालित यह कार्यक्रम आज के प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल में उद्योग-केंद्रित शिक्षा प्रदान करने और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एमबीए का यह दूसरा बैच विविधता और अनुभव के एक बेहतरीन संयोजन के रूप में सामने आता है, जिसमें विद्यार्थियों की औसत आयु 31 वर्ष है और जिसमें 75 फीसदी छात्र और 25 प्रतिशत छात्राएं हैं। औसतन 5.5 वर्षों के कार्य अनुभव के साथ, ये वर्किंग प्रोफेशनल्स इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी और सर्विसेज, मैन्यूफैक्चरिंग, टेलीकॉम, फाइनेंस और कंसल्टिंग और अन्य विविध उद्योगों से आते हैं। वर्किंग प्रोफेशनल्स जिन कंपनियों से आते हैं, उनमें ईवाई ग्लोबल डिलीवरी सर्विसेज, आईबीएम इंडिया, एडोब और भारती एयरटेल जैसी ग्लोबल कंपनियां शामिल हैं। यह एमबीए प्रोग्राम डेटा साइंस और प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ इनोवेशन और स्टार्टअप में विशेषज्ञता प्रदान करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। समारोह की शुरुआत आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रो. महादेव जायसवाल के संबोधन से हुई, जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों का खुलासा किया और कहा कि हम अपने दिल्ली कैम्पस में वर्किंग प्रोफेशनल्स के दूसरे एमबीए बैच का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। यह प्रोग्राम पिछले साल हाइब्रिड मोड में वर्किंग एक्जीक्यूटिव्स पर फोकस के साथ शुरू हुआ था। अब हम इस शुरुआती पेशकश से आगे ब?ने की योजना बना रहे हैं क्योंकि हम अपने कोर वैल्यूज यानी इनोवेशन, इंटीग्रिटी और इन्क्लूसिवनैस का पालन करते हुए दिल्ली में सक्रिय रूप से नए अवसर व पहल पेश कर रहे हैं।
प्रोफेसर जायसवाल ने आगे कहा कि हमारा कैम्पस फिलप्ड क्लासरूम की सुविधा से सुसज्जित है, जिसमें डिजिटल बोर्ड शामिल हैं जो हस्तलिखित नोट्स को सभी छात्रों के लिए आसान पीडीएफ में बदल देते हैं। हम फिलप्ड क्लासरूम मॉडल का उपयोग करते हैं जहाँ छात्र अनुभव आधारित शिक्षा हासिल करते हैं और संकाय सदस्यों के साथ वास्तविक दुनिया की औद्योगिक समस्याओं को हल करते हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षा से परे, हम व्यक्तिगत खोज और चार प्रकार की ऊर्जा के प्रबंधन पर जोर देते हैं- शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक, और जीवन। आईआईएम संबलपुर से एमबीए उपाधि हासिल करने वाले छात्र इन ऊर्जाओं को विकसित करते हैं, जिससे प्रभावी ढंग से लीडरशिप को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे लोग तैयार किए जा सकते हैं। हमारा मानना है कि यह दृष्टिकोण ऐसे ग्रेजुएट तैयार करेगा जो अपने परिवार, उद्योग और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और लोगों को संस्थापक की मानसिकता प्राप्त करने में मदद करेंगे, न कि नौकर की मानसिकता। हम सामाजिक प्रभाव के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उदाहरण के लिए, संबलपुरी साड़ी बुनकरों के व्यवसाय को डिजिटल बनाने के लिए ओएनडीसी और फ्लिपकार्ट के साथ हमारे सहयोग के परिणामस्वरूप प्रशिक्षण के केवल तीन महीनों के भीतर उनकी बिक्री में 300 गुना वृद्धि हुई है।

