Tuesday, July 14, 2026 |
Home Educationसुबोध पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं व स्टॉफ सदस्यों ने पौधारोपण किया

सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं व स्टॉफ सदस्यों ने पौधारोपण किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/जयपुर
्रएस. एस. जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में 18 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री के ‘हरियालो राजस्थान’ मिशन के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य राजस्थान को हरा-भरा रखना है।
महाविद्यालय के संयोजक विनय चन्द डागा तथा प्राचार्या डॉ. रेनू जोशी के नेतृत्व में महाविद्यालय व्याख्याताओं, छात्राओं और अन्य स्टाफ सदस्यों के द्वारा महाविद्यालय तथा महाविद्यालय के आसपास पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया डॉ रेनू जोशी, उप प्राचार्या डॉ इंदु शर्मा ने स्वयंसेविकाओं के साथ मिलकर के पेड़ लगाए तथा छात्रों को शपथ दिलाई कि वे लगाए गए पेड़ों का सदैव ध्यान रखेंगे और पर्यावरण को हरा भरा बनाएं रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे लगाए गए वृक्षों में आम, जामुन, गुड़हल, हरिसिंगार जैसे फल, फूलदार पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी मिश्रा, नेहा वाष्र्णेय तथा रचना नागर उपस्थित रहे। यह छायादार वृक्ष राजस्थान को हरा भरा और स्वच्छ वातावरण रखने की दिशा में सार्थक प्रयास है।

 



You may also like

Leave a Comment