Sunday, August 23, 2026 |
Home Business RemediesWhatsapp ने Users को सुरक्षित रखने के लिये गु्रप मैसेजिंग में कंटेक्स्ट कार्ड की पेशकश की

Whatsapp ने Users को सुरक्षित रखने के लिये गु्रप मैसेजिंग में कंटेक्स्ट कार्ड की पेशकश की

by Business Remedies
0 comments
WhatsApp introduces context cards in group messaging to keep users safe

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Whatsapp एक नया feature लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स को गु्रप मैसेजिंग में सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी। अगर आपको किसी अनजान व्यक्ति ने एक गु्रप में जोड़ा है, तो अब आपको उस गु्रप के बारे में ज्यादा जानकारी देने वाला एक कंटेक्स्ट कार्ड नजर आएगा।

इस कार्ड से आपको पता चलेगा कि आपको गु्रप में किसने जोड़ा, वह गु्रप कब बना और उसे किसने बनाया। फिर आप फैसला कर सकते हैं कि आपको गु्रप में रहना है या नहीं। आप व्हाट्सऐप पर सुरक्षित रहने के लिये उपलब्ध कुछ सेफ्टी टूल्स को रिव्यू भी कर सकते हैं।
यह खासकर तब मदद करता है, जब आप किसी व्यक्ति या लोगों के एक समूह से हाल ही में जुड़े हों, लेकिन आपने उन्हें अपने कॉन्टैक्ट में सेव नहीं किया है। या इससे पुष्टि होती है कि आप उस गु्रप को जानते हैं या नहीं अथवा उसमें रहना चाहते हैं या नहीं। यह अपडेट व्हाट्सऐप यूजर्स को सुरक्षा की एक और परत प्रदान करता है। इसे मौजूदा फीचर्स, जैसे कि अनजाने कॉलर्स को म्यूट करना , चैट लॉक ,इन-ऐप प्राइवेसी चेक-अप और यह तय करना कि कौन आपको गु्रप में ऐड कर सकता है के आधार पर बनाया गया है।

यह 1:1 मैसेजिंग के मौजूदा अनुभव के समान है, जिसमें यदि कोई अनजान व्यक्तिआपको मैसेज करता है तो आपको ज्यादा कंटेक्स्ट दिए जाते हैं। यह फीचर यूजर्स को मिलने भी लगा है और आने वाले हफ्तों में सारे यूजर्स के लिये उपलब्ध होगा।



You may also like

Leave a Comment