Friday, August 14, 2026 |
Home Banking and Insuranceएजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने ब्लूचिप पेंशन फंड के साथ गोल्डन इयर्स पेंशन योजना का शुभारंभ किया

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने ब्लूचिप पेंशन फंड के साथ गोल्डन इयर्स पेंशन योजना का शुभारंभ किया

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई

भारत की एक प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनी, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी बिल्कुल नई प्रस्तुतियों: ब्लूचिप पेंशन फंड के साथ एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस गोल्डन इयर्स पेंशन प्लान  को पेश किया है। यह प्लान आपके रिटायरमेंट के सालों को आरामदायक और म?ेदार बनाना  सुनिश्चित करते हुए पॉलिसीधारकों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए एक व्यापक समाधान प्रदान करता है।

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस गोल्डन इयर्स पेंशन प्लान  एक यूनिट लिंक्ड, गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत पेंशन प्लान है जिसे रिटायरमेंट की सुरक्षा के लिए तैयार  किया गया है। यह प्लान अपनी पहली बार ऐसी दो सुविधायें: अर्ली इन्वेस्टमेंट बूस्टर, जो 18-35 वर्ष की आयु के लोगों के लिए रिटायरमेंट की पहले से तैयारी करने को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त आवंटन प्रदान करता है, और गोल्डन वेवर ऑफ प्रीमियम, जो पॉलिसीधारकों के निधन के बाद भी उनके अपनों के लिए रिटायरमेंट पर मिलने वाले धन को एकत्रित करने में मदद करता है। क्लासिक विकल्प के लिए यह 18-70 वर्ष की आयु और गोल्डन वेवर  ऑफ प्रीमियम विकल्प के लिए 60 वर्ष तक की शुरू करने की आयु की अनुमति देता है। ब्लूचिप पेंशन फंड सूचीबद्ध की गई इक्विटी में निवेश करता है और इसका उद्देश्य अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले जमे हुए और उभरते हुए ब्लूचिप स्टॉक्स में निवेश करके अधिक लाभ उत्पन्न करना है। इस फंड का उद्देश्य अनेक क्षेत्रों के स्टॉक में निवेश करके जोखिम को विविध बनाना और इसे सुरक्षित और समृद्ध रिटायरमेंट के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाना है।

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ प्रोडक्ट्स, खुशाली गिरीश ने कहा कि हम गोल्डन इयर्स पेंशन प्लान को प्रस्तुत करते हुए अत्यंत प्रसन्न हैं, जो एक ऐसा उत्पाद है जिसे हमारे भारतीय ग्राहकों के रिटायरमेंट की अनूठी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्यंत ध्यान से तैयार किया गया है। यह प्लान अर्ली इन्वेस्टमेंट बूस्टर जैसी सुविधाओं के साथ अभिनवता और भविष्य की सोच को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य 18 से 35 वर्ष की आयु के कम आयु वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त इकाईयाँ प्रदान करके रिटायरमेंट की अपनी तैयारी को जल्दी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। गोल्डन वेवर ऑफ प्रीमियम वाला विकल्प सुनिश्चित करता है कि भविष्य के प्रीमियम माफ कर दिए जायेंगे, जिससे किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के होने की स्थिति में पॉलिसीधारक के प्रियजनों की रिटायरमेंट की तैयारियों की सुरक्षा हो सके।



You may also like

Leave a Comment