Friday, August 14, 2026 |
Home Banking and Insuranceआईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने मक्का हीटवेव से प्रभावित पॉलिसी धारकों को सहायता प्रदान की

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने मक्का हीटवेव से प्रभावित पॉलिसी धारकों को सहायता प्रदान की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई

मक्का में हालिया गर्मी की लहर ने तीर्थयात्रियों को प्रभावित किया है। जिसे देखते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने अपने उन पॉलिसीधारकों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो इस तीर्थयात्रा के दौरान प्रभावित हुए होंगे।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड मक्का में बहुत ज्यादा गर्मी के कारण तीर्थयात्रियों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझता है, जो 52 डिग्री सेल्सियस (125 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच गया है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि कंपनी के पॉलिसीधारकों को इस स्थिति से उत्पन्न होने वाले किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए तुरंत और कुशल सहायता मिले।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बहुत ज्यादा गर्मी की स्थिति के दौरान हाइड्रेटेड रहने (शरीर

में पानी की कमी न हो),

छाया की तलाश करने और स्थानीय स्वास्थ्य सलाह का पालन करने के महत्व को दोहराया है। कंपनी ने अपने पॉलिसीधारकों को उचित समर्थन और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत चैनलों के माध्यम से ही तीर्थयात्रा करने की सलाह दी है। कंपनी का कहना है कि किसी भी सवाल या सहायता के लिए, हमारी ग्राहक सेवा टीम से संपर्क करने में संकोच न करें। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने पॉलिसीधारकों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment