Tuesday, July 14, 2026 |
Home Educationसम्मानित होकर केवीएम के होनहारों के खिले चेहरे

सम्मानित होकर केवीएम के होनहारों के खिले चेहरे

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/सीकर

नीट, जेईई, ओलंपियाड्स, एनडीए तथा सीबीएसई व आरबीएसई स्कूलिंग के लिए देशभर में पहचान बना चुके संस्थान सीएलसी के राजस्थान बोर्ड के स्कूल केवीएम में विजयोत्सव मनाया गया। सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि सीबीएसई व राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10 व 12 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा अभिभावकों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के लिए विजयोत्सव का आयोजन किया गया।

चौधरी ने बताया, इस सत्र में राजस्थान बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सीएलसी के केवीएम स्कूल के 7 छात्रों ने राज्य मेरिट में स्थान बनाया है। चौधरी ने बताया, केवीएम की अक्षिता शर्मा ने कला वर्ग में राजस्थान में प्रथम मेरिट, विज्ञान वर्ग में श्रेयांशी त्रिपाठी ने राजस्थान में तीसरा स्थान तथा सीकर में प्रथम स्थान और कुमकुम चौहान ने विज्ञान वर्ग में राजस्थान में दसवीं मेरिट हासिल की है। इसी प्रकार कक्षा 10 में देवी सिंह कविया ने राजस्थान में चौथी मेरिट, हर्षवर्धन ने छठी मेरिट, राहुल पानिक ने आठवीं मेरिट और शुभम जांगिड़ ने नौवीं मेरिट हासिल की है। कार्यक्रम के दौरान कला वर्ग में राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल करने वाली अक्षिता शर्मा, विज्ञान वर्ग में राजस्थान में तीसरा और सीकर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रेयांशी त्रिपाठी तथा कक्षा 10 में राजस्थान में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले देवीसिंह कविया को सम्मानित करते हुए पुरस्कार में स्कूटी प्रदान की गई। इसके अलावा राज्य मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों को 11 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100 तथा 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एसटीएसई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तथा गेम्स एंड स्पोट्र्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। अभिभावकों को साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया, सीएलसी के राजस्थान बोर्ड का स्कूल केवीएम, सीबीएसई बोर्ड का स्कूल सीआईएस तथा प्री फाउंडेशन विंग का स्कूल सीएचएस हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए छात्रों और अभिभावकों की पहली पसंद बन चुके है। छात्रों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएलसी के केवीएम स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए रहे उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशंसा की। सरस्वती ने कहा कि स्कूली शिक्षा जीवन का आधार है और सीएलसी के केवीएम स्कूल द्वारा इस दिशा में बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सीएलसी के पूर्व छात्र और वर्तमान में आईआरएस अधिकारी हीरा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, उसकी सफलता में सीएलसी का बहुत बड़ा योगदान है और छात्रों से कहा कि आप खुशकिस्मत है जो सीएलसी जैसे संस्थान में पढऩे का मौका आपको मिला है। कार्यक्रम के दौरान धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, जिला परिषद सदस्य अनीता राड़, सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी, सीएलसी सीईओ समर चौधरी, केवीएम एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया, सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया, सीएलसी प्री फाउंडेशन विंग इंचार्ज निलेश पिलानिया, शिक्षक, छात्र तथा अभिभावक उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment