Wednesday, November 25, 2026 |
Home Banking and InsuranceFestive Season में Credit Card Spending 20% उछला, October में ₹2.45 लाख करोड़ के पार

Festive Season में Credit Card Spending 20% उछला, October में ₹2.45 लाख करोड़ के पार

RBI Data के मुताबिक Online और E-commerce Transactions की रही बड़ी हिस्सेदारी, Banks ने जोड़े 14 लाख नए Credit Cards

by Business Remedies
0 comments
Credit card spending in India rises to Rs 2.45 lakh crore in October 2026

October में Credit Card Spending में तेज उछाल
भारत में Festive Season के दौरान Credit Card Spending में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Reserve Bank of India (RBI) के Data के मुताबिक October में Credit Card Transactions का कुल मूल्य Month-on-Month आधार पर करीब 20% बढ़कर ₹2.45 लाख करोड़ पहुंच गया। September में यह आंकड़ा ₹2.04 लाख करोड़ था।

सालाना आधार पर भी Spending मजबूत
October में Credit Card Spending पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 14.4% अधिक रही। यह Consumer Spending में बनी मजबूती को दर्शाता है। वहीं Banks ने महीने के दौरान करीब 14 लाख नए Credit Cards जोड़े, जिससे Outstanding Credit Cards की संख्या 12.53 करोड़ से बढ़कर 12.67 करोड़ हो गई।

Online Transactions का दबदबा
Digital Channels Credit Card Spending का सबसे बड़ा माध्यम बने रहे। Online और E-commerce Platforms के जरिए करीब ₹1.54 लाख करोड़ के Transactions हुए, जो कुल Spending का लगभग 63% है। वहीं Point-of-Sale (PoS) Transactions का मूल्य ₹90,562 करोड़ रहा।

HDFC Bank सबसे आगे
देश के सबसे बड़े Card Issuer HDFC Bank के Credit Cards से October में ₹70,115 करोड़ के Transactions हुए, जो September के मुकाबले 7.6% अधिक हैं। SBI Card की Spending 31% बढ़कर ₹45,797 करोड़ रही, जबकि ICICI Bank में 37% की बढ़ोतरी के साथ Transaction Value ₹42,295 करोड़ पहुंच गई। Axis Bank की Credit Card Spending भी 30.5% बढ़कर ₹30,211 करोड़ रही।

छोटे Transactions में बढ़ी Credit Card की पहुंच
Credit Card Transactions की संख्या सालाना आधार पर 32% बढ़कर 68.3 करोड़ पहुंच गई। हालांकि Average Transaction Size घटकर करीब ₹3,585 रह गया, जो एक साल पहले ₹4,133 था। RuPay Credit Cards को UPI से जोड़ने के चलते छोटे और रोजमर्रा के Payments में भी Credit Card का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।



You may also like

Leave a Comment